spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में बाइक सवार ने महिला का बैग झपटा:बैंक से लौटते समय वारदात,सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस




करनाल के असंध क्षेत्र में दिनदहाड़े स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। बैंक से घर लौट रही महिला और उसके बेटे की मोटरसाइकिल के पास आए अज्ञात युवक ने झपट्टा मारकर बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गया। बैग में जरूरी दस्तावेज, मोबाइल फोन और नकदी थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक से पैसे नहीं निकले, रास्ते में वारदात
असंध शिकायतकर्ता कीर्ति देवी पत्नी सोहन ने बताया कि कल दोपहर करीब 3 बजे वह अपने बेटे प्रिंस के साथ पंजाब नेशनल बैंक असंध गई थी। आवश्यक कागजात नहीं होने के कारण वह पैसे नहीं निकलवा सकी। इसके बाद दोनों मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे। जब वे राजेश मोबाइल की दुकान के पास पहुंचे तो पीछे से एक अज्ञात युवक डिलक्स मोटरसाइकिल पर आया और उनकी बाइक के साथ अपनी बाइक लगाकर झपट्टा मारते हुए बैग छीनकर जेसी कॉलेज की तरफ भाग गया। बैग में दस्तावेज, मोबाइल और नकदी थी
कीर्ति देवी ने बताया कि बैग में बैंक की कॉपी, उनका आधार कार्ड, सैमसंग टच मोबाइल फोन जिसमें सिम था और 5484 रुपये का एक चेक और करीब 500-600 रुपये नकद थे। उन्होंने पुलिस से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच कर आरोपी की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी
पीड़िता ने मामले की शिकायत असंध थाना को दी। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles