spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रोहतक में ₹12 हजार रिश्वत लेते HKRN कर्मचारी गिरफ्तार:ड्रग लाइसेंस की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर मांगे ₹15 हजार; फूड एंड ड्रग्स विभाग में कार्यरत




रोहतक में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने ड्रग लाइसेंस की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहे डाटा एंट्री ऑपरेटर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी टीम आरोपी को अपने साथ थाने ले गई, जिससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी की पहचान 37 वर्षीय विनय पुत्र राजबीर सिंह निवासी गांव बलियाना हाल सेक्टर-3 के रूप में हुई। विनय HKRN के तहत सेक्टर-3 स्थित पॉलीक्लिनिक में फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन के जोनल कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। एसीबी टीम ने विनय को 12 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया। फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर मांगी रिश्वत शिकायतकर्ता के अनुसार, उसने डी-फार्मा का कोर्स किया हुआ है और अपने गांव में मेडिकल स्टोर खोलने के लिए ड्रग लाइसेंस हेतु आवश्यक दस्तावेजों सहित अपनी फाइल 1 जुलाई 2026 को जोनल कार्यालय फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन में जमा करवाई थी। जब वह अपनी फाइल के बारे में जानने के लिए कार्यालय पहुंचा तो वहां तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर विनय ने रिश्वत मांगी। 15 हजार रुपए में सौदा हुआ तय शिकायतकर्ता के अनुसार, फाइल निकलवाने और आगे बढ़ाने के एवज में विनय ने 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। शिकायत मिलने पर एसीबी टीम गठित की गई, जिसने आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई। योजनाबद्ध तरीके से आरोपी विनय को 12 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पूरी कार्रवाई स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में की गई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles