spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जलालाबाद में गड्डे में गिरते बाइक सवार CCTV में कैद:बाल-बाल बची जान, बारिश का पानी भरने से दिखाई नहीं दिया और हुआ हादसा




जलालाबा शहर के अग्रवाल स्ट्रीट में आज शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भारी बरसात के कारण सड़क पर हुए जलभराव में नगर परिषद द्वारा खोदा गया एक गहरा गड्ढा छिप गया, जिसमें दो बाइक सवार युवक मोटरसाइकिल समेत समा गए। गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सीवरेज मरम्मत के लिए खोदा गया था गड्ढा चौक स्थित ‘मिस्टर मोबाइल’ के संचालक प्रीत ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एक दिन पहले सीवरेज पाइपलाइन में लीकेज की शिकायत मिली थी, जिसके बाद नगर परिषद ने जेसीबी मशीन से करीब 8 से 9 फीट गहरा गड्ढा खोदा था। काम अधूरा ही था कि आज शाम अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के पानी से गड्ढा और पूरी गली जलमग्न हो गई, जिससे गड्ढे का अंदाजा लगा पाना असंभव हो गया।” CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि पानी से लबालब भरी गली से दो युवक बाइक पर सवार होकर गुजर रहे थे। सड़क पर पानी भरा होने के कारण उन्हें आगे गहरे गड्ढे का जरा भी अंदाजा नहीं हुआ। जैसे ही बाइक गड्ढे के पास पहुंची, दोनों युवक मोटरसाइकिल सहित सीधे 8-9 फीट गहरे पानी में जा गिरे। हादसा होते ही आसपास के लोग और दुकानदार तुरंत मौके की ओर दौड़े। स्थानीय निवासियों ने भारी मशक्कत और सूझबूझ के साथ दोनों युवकों को पानी से खींचकर बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और युवकों को सुरक्षित बचा लिया गया। स्थानीय लोगों में आक्रोश, सुरक्षा संकेतों की मांग इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में प्रशासन और नगर परिषद की लापरवाही को लेकर भारी रोष है। लोगों का कहना है कि खुदाई के बाद गड्ढे के आसपास बैरिकेडिंग या सुरक्षा घेरा नहीं बनाया गया था। बारिश के दौरान वहां कोई चेतावनी संकेत भी नहीं लगाया गया था। निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मानसून के दौरान खुले गड्ढों के पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles