spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

यमुनानगर में इलाज के दौरान महिला की मौत:परिजनों का अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप, 5 बच्चों की मां थी




यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 60 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कियाा। मृतका के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने, समय रहते पीजीआई रेफर नहीं करने और गलत उपचार करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। मामले में परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। मृतका की पहचान मनविंद्र कौर (60) पत्नी परविंद्र सिंह, निवासी जगाधरी वर्कशॉप के रूप में हुई है। वह पांच बच्चों की मां थीं। नवंबर 2025 में हुआ था पहला ऑपरेशन मृतका के पति परविंद्र सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी को नवंबर 2025 में यूट्रेस (गर्भाशय) से जुड़ी समस्या हुई थी। इसके बाद वह इलाज के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया और कुछ दिनों बाद छुट्टी दे दी। लेकिन ऑपरेशन के बाद भी उनकी पत्नी की समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हुई। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद अलग-अलग समय पर तीन बार और अस्पताल बुलाकर ऑपरेशन किए गए। बावजूद इसके महिला की तबीयत में कोई खास सुधार नहीं आया और उसकी परेशानी लगातार बनी रही। 27 जुलाई को फिर बिगड़ी तबीयत परविंद्र सिंह के अनुसार 27 जुलाई को उनकी पत्नी की तबीयत अचानक काफी खराब हो गई। वह उन्हें दोबारा उसी अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे किसी बड़े अस्पताल या पीजीआई रेफर किया जाना चाहिए था, लेकिन डॉक्टरों ने ऐसा नहीं किया और उसे अस्पताल में ही भर्ती रखा। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड कराने की बात कहकर महिला को अंदर ले जाया गया, लेकिन बाद में उसका ऑपरेशन कर दिया गया। उनका आरोप है कि ऑपरेशन के बाद महिला की हालत और अधिक बिगड़ गई, फिर भी उसे किसी उच्च चिकित्सा संस्थान में रेफर नहीं किया गया। सोमवार सुबह हुई मौत, डॉक्टर पर धमकाने का भी आरोप परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान लगातार लापरवाही बरती गई, जिसके चलते सोमवार सुबह मनविंद्र कौर की मौत हो गई। मृतका के पति ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने डॉक्टर से उपचार और हालत को लेकर सवाल किए तो उन्हें धमकाया गया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजन और अन्य लोग अस्पताल में एकत्र हो गए और जमकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर की मोर्चरी में भिजवा दिया। डॉक्टर ने कहा दिमाग में दिक्कत आई थी पुलिस का कहना है कि महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं मामले में डॉक्टर का कहना है कि महिला शुगर की मरीज भी थी और उनके दिमाग की एक बार नस भी फट चुकी है। अभी भी उनके दिगाग में दिक्कत आई थी, जिसका अस्पताल में हुए ऑपरेशन से कुछ भी लेना नहीं था। आज सुबह महिला को उल्टी आई जोकि सांस की नाली में चली गई, जिस कारण उनकी मृत्यु हो गई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles