spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद पुलिस ने बिट्टू बजरंगी को किया हाउस अरेस्ट:नूंह जलाभिषेक यात्रा में शामिल होने की नहीं अनुमति; बोले- मुझसे आतंकियों जैसा बर्ताव




नूंह हिंसा के आरोपी राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी को पुलिस ने घर पर हाउस अरेस्ट कर लिया है। वह आज नूंह में शिव मंदिर पर जल चढ़ाने के लिए जाने वाले थे, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा उसको परमिशन नहीं दी गई है। देर रात से ही पुलिस की एक टुकड़ी उनके घर के बाहर तैनात कर दी गई। बता दें कि साल 2023 में नूंह में 31 जुलाई को नल्हड़ महादेव मंदिर पर जलाभिषेक यात्रा के दौरान दो समुदाय के बीच में हिंसा हो गई थी। इस दौरान उपद्रवियों ने पथराव, आगजनी और फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दिया था। इसमें 6 लोगों की मौत हुई थी। जिनमें 2 होमगार्ड शामिल थे। नूंह हिंसा से जुड़े 100 से अधिक मामलों में कुल 595 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। बजरंगी बोले- मुझे पूजा करने का हक नहीं बिट्टू बजरंगी ने कहा कि इस देश में किसी को कही भी जाकर पूजा करने का हक है, लेकिन प्रशासन को केवल बिट्टू बजरंगी दिखाई देता है। उसको नूंह में घुसने नहीं दिया जा रहा है। वह भी इस देश का ही रहने वाला है, लेकिन पुलिस द्वारा उसके साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है, जैसे वह कोई आतंकवादी हो। रात के 11 बजे से ही पुलिस उसके घर पर पहुंच गई और उसको हाउस अरेस्ट किया हुआ है। मामन खान पर निशाना साधा नूंह जिले की फिरोजपुर झिरका विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक मामन खान को लेक बिट्टू बजरंगी ने कहा कि वो आज भी नूंह में बैठा है, लेकिन उसका देश निकाला नही हो रहा है। उनको हर बार जाने से रोक दिया जाता है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नही है, जब भारत में नेपाल और बंगाल जैसे हालात हो जाएंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles