spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा में थार चालक ने गाड़ी का किया पीछा, वीडियो-वायरल:आरोप-पहले ठेके से शराब ली, अश्लील इशारे किए, अंजाम भुगतने की चेतावनी




सिरसा में थार चालक द्वारा एक गाड़ी का पीछा कर परेशान किया गया। इसका एक वायरल वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि थार चालक युवक कभी उस गाड़ी का पीछा करता है तो कभी आगे ले जाकर ब्रेक मारता है या गाड़ी को खड़ी कर लेता है। थार चालक बार-बार ब्रेक लगाता है और साइड से गुजरते समय गाड़ी से कट मारता है। आरोप है कि थार चालक ने पहले ठेके से शराब ली और गाड़ी वाले को देखते ही पीछा करने लगा। जानकारी के अनुसार, यह मामला ढुकड़ा से सिरसा रोड का है। गाड़ी में सवार उक्त व्यक्ति किसी काम से अपने गांव जमाल से सिरसा आ रहा था। रास्ते में ढुकड़ा के पास उसे शराब ठेके पर थार सवार युवक मिला और वह शराब ले रहा था। जब वह वहां से गुजरा से थार सवार युवक ने उसकी गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। सिरसा आने तक थार सवार युवक कभी उसकी गाड़ी को ओवरटेक करता है तो कभी पीछे-पीछे अचानक ब्रेक लगाकर जोर होर्न बजाता है। आरोप है कि थार सवार युवक ने अश्लील इशारे भी किए और आगे-पीछे स्टंटबाजी करता रहा। गाड़ी में सवार उक्त व्यक्ति वीडियो में ये कह रहा है कि ये थार सवार युवक पहले भी गांव में कई बार पीट चुका है और अब दोबारा इससे दिक्कत होना शुरू हो गई। पड़ोसी गांव वालों ने इसका रिचार्ज कूपन शॉर्ट टाइम का ही किया था। इसको पूरे साल की वैलिडिटी की जरूरत है। चेतावनी-अगली बार हिसाब लगा लेना इस पर गाड़ी वाले युवक को सख्त लहजे में चेतावनी दी कि अगला बार हिसाब लगा लेना। पहले छेडेंगे नहीं तो बाद में कमी छोड़ेंगे। हालांकि, ये हाईवोल्टेज ड्रामा काफी देर तक चलता है। थार सवार उसे रोकने की भी कोशिश करता है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles