spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जमीन बेचने के नाम पर 1.33 करोड़ की ठगी:मोगा में आरोपी ने रजिस्ट्री नहीं करवाई, तीन लोगों पर केस दर्ज




लुधियाना जिले के गांव माजबी निवासी मलकीत सिंह ने कुछ व्यक्तियों पर जमीन बिक्री के मामले में 1 करोड़ 33 लाख 73 हजार रुपए की ठगी का आरोप लगाया है। इस संबंध में जांच के बाद अजीतवाल पुलिस ने कथित आरोपियों मनप्रीत सिंह, रंजीत सिंह उर्फ संदीप सिंह और हरप्रीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और मिलीभगत का मामला दर्ज किया है। जिला पुलिस अधीक्षक मोगा को दिए शिकायत पत्र में मलकीत सिंह ने बताया कि उन्होंने 17 मार्च 2025 को अजीतवाल में स्थित 29 कनाल 6 मरले जमीन कथित आरोपी मनप्रीत सिंह से खरीदी थी। उन्होंने मनप्रीत सिंह को 1 करोड़ 33 लाख 75 हजार रुपए का भुगतान किया और इकरारनामा कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी मलकीत सिंह के अनुसार, मनप्रीत सिंह ने जल्द ही रजिस्ट्री करवाने का वादा किया था, लेकिन उसने रजिस्ट्री नहीं करवाई। इसके बजाय, कथित आरोपियों रंजीत सिंह उर्फ संदीप सिंह और हरप्रीत सिंह के साथ मिलीभगत कर उनके साथ धोखाधड़ी की। जब मलकीत सिंह ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने देने से इनकार कर दिया। इस मामले की जांच हवलदार गुरदीप सिंह द्वारा की जा रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि कथित आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles