spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नकोदर में वाहन की टक्कर से बिहार निवासी की मौत:केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू, यहां परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था




नकोदर सदर थाना पुलिस ने एक अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाकर एक व्यक्ति को कुचलकर मार डालने के आरोप में आपराधिक मामला दर्ज किया है। हादसा उस समय हुआ जब पीड़ित सड़क पार कर रहा था, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राज किशोर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार राज्य का रहने वाला था और वर्तमान में नकोदर के पास गांव उग्गी में अपने परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी उषा देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उषा देवी ने अपने बयानों में बताया कि एक अज्ञात चालक अपने वाहन को काफी तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाता हुआ आया और उनके पति राज किशोर को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनके पति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। CCTV कैमरों की जांच शुरू; जल्द गिरफ्तारी का दावा मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी (IO) ASI बूटा राम ने बताया कि पीड़िता उषा देवी के बयानों के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का गहन मुआयना किया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।” पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नकोदर-उग्गी रोड और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि दुर्घटना को अंजाम देने वाले संदिग्ध वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके और उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles