spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बटाला में भाजपा नेत्री परिवार सहित AAP में शामिल:बोलीं- मान सरकार के कार्यों से प्रभावित, विधायक शैरी कलसी ने किया स्वागत




पंजाब विधानसभा चुनाव और स्थानीय निकाय चुनावों से पहले बटाला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पिछले 20 वर्षों से भाजपा से जुड़ीं वरिष्ठ नेत्री मिसेज कंचन चौहान अपने परिवार और अपनी पूरी राजनीतिक टीम के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गई हैं। यह राजनीतिक फेरबदल पंजाब ‘आप’ के एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट और बटाला के स्थानीय विधायक अमनशेर सिंह (शैरी कलसी) की विशेष मौजूदगी में संपन्न हुआ। विधायक शैरी कलसी ने कंचन चौहान और उनके साथियों को सिरोपा (सम्मानित वस्त्र) पहनाकर पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल कराया और उन्हें आम आदमी पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा जताया। “मान सरकार के ऐतिहासिक फैसलों से बढ़ रहा जनाधार” इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक शैरी कलसी ने कहा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की जनहितैषी और पारदर्शी नीतियों से प्रभावित होकर विरोधी दलों के निष्ठावान नेता और कार्यकर्ता लगातार आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे हैं। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और मुफ़्त बिजली जैसे ऐतिहासिक फैसलों के कारण पार्टी का जनाधार केवल पंजाब ही नहीं, बल्कि पूरे देश में तेज़ी से बढ़ रहा है। “बटाला में हुए अभूतपूर्व विकास से प्रभावित होकर लिया फैसला” आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद श्रीमती कंचन चौहान ने अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कहा कि बटाला में विधायक शैरी कलसी के नेतृत्व में ऐसे विकास कार्य हो रहे हैं जो पिछले कई दशकों में कभी देखने को नहीं मिले। उन्होंने कहा कि विधायक कलसी की साफ-सुथरी कार्यशैली और जनसेवा के प्रति निष्ठा से प्रभावित होकर ही उन्होंने और उनके साथियों ने ‘आप’ से जुड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने संकल्प जताया कि वे बटाला शहर के चौतरफा विकास और पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात काम करेंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles