spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नई दिल्ली में वेणुगोपाल से मिले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता:बटाला और पंजाब की जमीनी स्थिति से कराया अवगत, जीत की तैयारी में जुटने का निर्देश




बटाला से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनजीत सिंह हंसपाल ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान हंसपाल ने बटाला विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे पंजाब में कांग्रेस पार्टी की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और संगठनात्मक ढांचे को लेकर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान मनजीत सिंह हंसपाल ने एआईसीसी महासचिव को बटाला हलके के वर्तमान राजनीतिक माहौल और कार्यकर्ताओं की भावनाओं से अवगत कराया। उन्होंने पंजाब में पार्टी संगठन को निचले स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने को लेकर कई अहम सुझाव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि पंजाब का इतिहास गवाह है कि जब-जब राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार रही है, तब-तब पंजाब का सर्वांगीण विकास हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा बिना किसी राजनीतिक पक्षपात के हर वर्ग को बुनियादी सुविधाएँ प्रदान की हैं और लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का काम किया है। “विरोधी दलों में बौखलाहट, 2027 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस” पंजाब के मुद्दों का जिक्र करते हुए हंसपाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राज्य की प्रमुख समस्याओं को हमेशा प्राथमिकता के आधार पर हल करने की कोशिश की है। उन्होंने दावा किया कि आज पंजाब के लोग मौजूदा सरकार की नीतियों से निराश होकर एक बार फिर बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस का राजनीतिक ग्राफ लगातार ऊपर की ओर बढ़ रहा है, जिससे विरोधी राजनीतिक दलों में भारी चिंता और बौखलाहट देखी जा रही है। हंसपाल ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र ऐसा संगठन है जिसने हर मुश्किल समय में पंजाब और पंजाबियों के हक की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी हाईकमान और स्थानीय नेतृत्व ने वर्ष 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए अभी से ज़मीनी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles