spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कुरुक्षेत्र के परविन्द्र हत्याकांड का इनामी बदमाश गिरफ्तार:STF ने 20 हजार का रखा था इनाम; इकलौते बेटे की पीट-पीटकर की थी हत्या




कुरुक्षेत्र जिले के 4 साल पुराने चर्चित परविन्द्र सिंह उर्फ गागा (30) हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। जिला पुलिस ने इस मामले के 20 हजार रुपए के इनामी बदमाश अजय कुमार निवासी हेलवा को गिरफ्तार किया है। हरियाणा STF ने उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए का इनाम रखा था। यह हत्याकांड 29 अगस्त, 2022 को पिहोवा के गुहला-चीका रोड पर सर्विस स्टेशन पर हुआ था। हमलावरों ने लाठी, डंडों, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला कर परविन्द्र सिंह उर्फ गागा निवासी स्योंसर की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। उसके पिता गुरचरण सिंह भारतीय सेना से रिटायर हैं और गागा उनका इकलौता बेटा था। दोस्त की शिकायत पर दर्ज हुआ था केस जानकारी के अनुसार, गागा के पिता व चाचा उसके लिए रिश्ता देख रहे थे, लेकिन उससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई थी। इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। 30 अगस्त 2022 को गागा के दोस्त गुरसेवक उर्फ शीबू ने शिकायत दर्ज कराई थी। गुरसेवक संधू फार्म के पास सर्विस स्टेशन चलात था और गागा से उसकी करीब 5 साल से दोस्ती थी। गागा ने उसे फोन कर ढाबे पर बुलाया था शीबू के मुताबिक, घटना वाले दिन शाम करीब 7 बजे गागा ने उसे फोन कर ढाबे पर बुलाया था। कुछ देर बाद गागा बाइक से अपने गांव स्योंसर की ओर चल दिया। इसी दौरान कई युवक हथियारों से लैस होकर बाइक पर सर्विस स्टेशन पहुंचे और वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी। डर के कारण वह ढाबे के अंदर छिप गया। गागा लौटा तो एक साथ बोल दिया हमला शोर सुनकर गागा वापस सर्विस स्टेशन पहुंच गया। तभी वहां मौजूद सभी हमलावरों ने उसे घेर लिया और लाठी, डंडों, लोहे की रॉड व अन्य हथियारों से लगातार हमला किया। गंभीर रूप से घायल गागा को अधमरा छोड़कर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल में उसकी मौत हो गई थी। 3 आरोपी पहले पकड़े जा चुके इस मामले की जांच बाद में सीआईए-1 ने करते हुए 21 सितंबर 2022 को आरोपी सोनू और अंकित को गिरफ्तार किया था। इसके बाद इसी साल 9 जून को आरोपी वजीर सिंह को पकड़ा गया था। अब थाना सदर पिहोवा टीम ने 20 हजार रुपए के इनामी आरोपी अजय कुमार को अरेस्ट किया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles