spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सोनीपत में पुलिस और व्यापारियों के बीच हुई मीटिंग:चोरी रोकने को लेकर चर्चा; कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए




सोनीपत पुलिस आयुक्त ममता सिंह (IPS, ADGP) के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन व क्राइम नरेंद्र कादयान (IPS) ने शहर के व्यापारियों, व्यापारिक संगठनों, ज्वेलर्स और पेट्रोल पंप संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस गोष्ठी का उद्देश्य कानून-व्यवस्था, व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम पर विस्तृत चर्चा करना था। पुलिस उपायुक्त ने हाल ही में रात के समय हुई चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपनी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का आग्रह किया। उपायुक्त ने कहा कि पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने सभी से सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की। गोष्ठी में व्यापारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए, जिनका पालन कर वे अपने प्रतिष्ठानों को सुरक्षित रख सकते हैं और अपराधों को रोकने में पुलिस की सहायता कर सकते हैं। चौकीदार और सीसीटीवी लगाने पर जोर इन निर्देशों में रात के समय चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए प्रत्येक 50 से 60 दुकानों पर कम से कम एक रात्रि चौकीदार नियुक्त करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, बाजारों और दुकानों के मुख्य प्रवेश एवं निकास द्वारों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा प्रत्येक व्यापारिक प्रतिष्ठान में उच्च गुणवत्ता का सुरक्षा अलार्म सिस्टम स्थापित करने पर जोर दिया गया। कबाड़ी खरीद-बेचने वालों पर रहेगी नजर थाना प्रभारियों (SHO) को अपने-अपने क्षेत्र में सांझा समिति को सक्रिय करने और रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, अपने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर, नशा करने वाले व्यक्तियों और पूर्व में संपत्ति संबंधी अपराधों में गिरफ्तार आरोपियों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया। कबाड़ी का कार्य करने वाले व्यक्तियों का नियमित सत्यापन एवं निरीक्षण करने तथा कबाड़ खरीदने-बेचने वालों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के भी निर्देश दिए गए। फिरौती की कॉल आने पर पुलिस को दें सूचना पुलिस ने व्यापारियों को किसी भी प्रकार की धमकी या फिरौती की कॉल आने पर न घबराने और तत्काल पुलिस को सूचना देने की सलाह दी। इसके अलावा, सभी व्यापारियों, उनके परिवार के सदस्यों और कर्मचारियों को ‘अभेद्य’ (Abhedya) ऐप डाउनलोड कर उसका उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया गया। पुलिस उपायुक्त नरेन्द्र कादयान, IPS ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि सोनीपत पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पुलिस और व्यापारियों के आपसी सहयोग, सतर्कता एवं आधुनिक सुरक्षा उपायों को अपनाकर चोरी, लूट, फिरौती एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने सभी व्यापारियों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की जानकारी बिना किसी संकोच के तुरंत स्थानीय पुलिस को देने की अपील की। ये अधिकारी रहे मौजूद इस अवसर पर एसीपी साइबर राजदीप मोर, एसीपी सिटी-1 अमित धनखड़, पश्चिमी जोन के सभी थाना प्रभारी, व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं प्रधान, शहर के व्यापारी, ज्वेलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रधान एवं संचालक भी उपस्थित रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles