spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदकोट में हेरोइन समेत 2 तस्कर गिरफ्तार:दाना मंडी के पास पकड़े गए, बाइक पर घूम रहे थे; फिरोजपुर के 2 साथी भी नामजद




फरीदकोट में सीआईए स्टाफ की टीम ने 208 ग्राम हेरोइन समेत मोटरसाइकिल सवार दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फिरोजपुर निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू और हरप्रीत सिंह उर्फ हैरी के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के आधार पर इनके दो अन्य साथियों फिरोजपुर निवासी लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा और रमनजीत सिंह उर्फ सोनू को भी मामले में नामजद किया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। स्टाफ की टीम गश्त और चेकिंग कर रही पुलिस के अनुसार, एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए स्टाफ की टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान फिरोजपुर रोड स्थित दाना मंडी के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे मोटरसाइकिल सवार मनप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह को रोककर तलाशी ली गई। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 208 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह हेरोइन फिरोजपुर निवासी लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा और रमनजीत सिंह उर्फ सोनू से लेकर आए थे। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अदालत से रिमांड लेकर की जाएगी पूछताछ: DSP इस संबंध में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पूछताछ के दौरान बरामद हेरोइन के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच की जाएगी, ताकि नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles