spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सौतेली मां ने बेटे से कराया बच्ची से रेप:पानीपत में नग्न कर कमरे में बंद रखती, 6 माह से टॉर्चर; पिता ने पड़ोसन से की कोर्ट-मैरिज




हरियाणा के पानीपत के तहसील कैंप थाना क्षेत्र से इंसानियत और रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक वारदात सामने आई है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने बच्चों की परवरिश के लिए जिस पड़ोसन से दूसरी शादी की थी, उसी सौतेली मां ने अपने 18 वर्षीय बेटे के साथ मिलकर 12 साल की मासूम बच्ची की जिंदगी तबाह कर दी। आरोप है कि कलाई पर राखी बंधवाने वाले सौतेले भाई ने ही मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया, जबकि इस घिनौने अपराध में उसकी सौतेली मां ने पूरी साजिश रचकर मुख्य भूमिका निभाई। बेटी के साथ हुई घिनौनी वारदात का पता चलने के बाद पिता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी मामले में गंभीरता दिखाई और तुरंत आरोपी मां-बेटे के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया। उधर, जैसे ही केस दर्ज होने का पता दोनों आरोपियों को लगा तो वे फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस दोनों आरोपी मां-बेटे की तलाश कर रही है। साथ ही पीड़ित लड़की का भी मेडिकल कराने की तैयारी चल रही है। बेटी के साथ कैसे हुई हैवानियत, पिता ने बताई पूरी कहानी… केस दर्ज होते ही आरोपी मां और बेटा फरार पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पिता की शिकायत पर उसकी पत्नी (सौतेली मां) और उसके 18 वर्षीय बेटे राजू के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उधर, जैसे ही आरोपी सौतेली मां को भनक लगी कि पुलिस में शिकायत दर्ज हो चुकी है और उसका भंडाफोड़ हो गया है, वह तुरंत अपने आरोपी बेटे राजू और अपनी 6 साल की बेटी को साथ लेकर फरार हो गई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles