spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल पुलिस ने अरेस्ट किए 3 स्नैचर:घर लौट रहे युवक से लूटा मोबाइल-कैश, सुआ दिखाकर धमकाया, पांच हजार रुपए बरामद




करनाल में न्यू बस स्टैंड क्षेत्र में हुई स्नैचिंग की वारदात को करनाल पुलिस ने महज एक दिन में सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी, एक युवक से नकदी और मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सूचना के आधार पर आरोपियों को पकड़ा और छीनी गई रकम व वारदात में इस्तेमाल नुकीला सुआ भी बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकुश उर्फ ढाका, सोमपाल और विशाल उर्फ विक्की निवासी गांव बलड़ी, जिला करनाल के रूप में हुई है। तीनों को थाना सदर करनाल की टीम ने उप निरीक्षक नफे सिंह के नेतृत्व में गिरफ्तार किया। रात में बस से उतरते ही बनाया निशाना जांच अधिकारी ने बताया कि बीती 29 जुलाई को शिकायतकर्ता विशाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, वह 28 जुलाई 2026 की रात कुरुक्षेत्र से बस द्वारा करनाल आया था। न्यू बस स्टैंड पर उतरकर जैसे ही वह घर की ओर जा रहा था, तभी तीन युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने नुकीले सुवे की नोक पर उससे 5 हजार रुपए नकद और मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। एक दिन में गिरफ्तारी, सामान बरामद मामला दर्ज होते ही पुलिस ने जांच शुरू की। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली। उनकी निशानदेही पर शिकायतकर्ता से छीने गए 5 हजार रुपए और वारदात में प्रयुक्त नुकीला सुआ बरामद किया गया। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles