spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

इमीग्रेशन फ्रॉड गिरोह का आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा:विदेश से भारत लौटा, सिरसा में दंपती से यूके भेजने के लिए ठगे 26 लाख




सिरसा में यूके भेजने के नाम पर 26 लाख की ठगी मामले में इमीग्रेशन फ्रॉड गिरोह के मुख्य आरोपी अमनदीप सिंह को दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। अमनदीप विदेश से भारत आया था और पुलिस ने सूचना पर पहले ही जाल बिछा लिया। आरोपी अमनदीप के खिलाफ पहले से लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी था। वह लंदन से भारत लौटते ही इमीग्रेशन जांच के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जानकारी के अनुसार, जिले के मौजू की ढाणी निवासी विनोद कुमार के साथ आरोपी ने 26 ठगी की थी और उसे परिवार सहित यूके भेजने के नाम पर जल्द वीजा लगवाने का आश्वासन दिया था। ये कार्रवाई आर्थिक अपराधा शाखा की पुलिस टीम ने की है। अब पुलिस ने अमनदीप को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। जानिए पूरा मामला क्या है परिवार सहित यूके जाना चाहता था शिकायतकर्ता मामले में ऐलनाबाद क्षेत्र के गांव मौजू की ढाणी निवासी विनोद कुमार ने शिकायत दी थी। विनोद ने बताया था कि वह अपने परिवार सहित यूके जाना चाहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात सुखेराखेड़ा निवासी राजन से हुई। राजन ने अपने भाई अमनदीप और सचिन के यूके में होने का हवाला देकर पूरे परिवार को वर्क परमिट वीजा पर विदेश भेजने का भरोसा दिलाया। इसके लिए 32 लाख रुपये की मांग की। किश्तों में 26 लाख रुपए ऐंठ लिए आरोप है कि गिरोह ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जल्द वीजा लगवाने का झांसा दिया और अलग-अलग किश्तों में 26 लाख 19 हजार 200 रुपये ऐंठ लिए। शिकायतकर्ता ने पांच लाख रुपये चेक के माध्यम से और शेष राशि अन्य किश्तों में अमनदीप और उसके परिजनों को दी। इसके बाद आरोपी अमनदीप लगातार वीजा जल्द लगने का झूठा आश्वासन देते रहे। जब उसने बार-बार जानकारी मांगी तो हर बार नया बहाना बनाया गया। विदेश से भारत लौटने की मिली सूचना बाद में आरोपियों ने 9 लाख रुपये और देने की मांग की, जिससे पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। इस शिकायत के आधार पर 3 सितंबर 2025 को थाना ऐलनाबाद में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। एसपी दीपक सहारण ने मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अमनदीप विदेश से भारत लौट रहा है। इसके बाद एयरपोर्ट पर पहले से जारी एलओसी के आधार पर उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles