spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कैथल में कट्टे-कारतूस लेकर घूमते मिले बदमाश:वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, असलहे सहित 6 पकड़े गए




कैथल में पुलिस द्वारा ऑपरेशन हथियार चलाया गया। इस दौरान 5 अलग अलग मामलों में 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 देसी कट्टे व 2 पिस्तौल सहित 6 अवैध हथियार व 5 कारतूस बरामद हुए। आरोपी उत्तर प्रदेश व अन्य जगहों से अवैध हथियार लेकर आए थे और कैथल में किसी अप्रिय वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। डीएसी ने की प्रेसवार्ता मामले को लेकर डीएसपी सुशील प्रकाश ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि पहले मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ टीम ने गुप्त सूचना पाकर गांव नैथला जिला बागपत यूपी निवासी रविंद्र को करनाल से कैथल रोड पर गांव मोहना में नेशनल हाईवे 152डी पुल के नीचे काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध कट्टा बरामद हुआ। सप्लायर भी पकड़ा दूसरे मामले में पुलिस ने गांव किठाना से राजोंद रोड पर स्थित अनाज मंडी में बने कमरे में दबिश देकर आरोपी गांव किठाना निवासी सुनील उर्फ शीली को काबू कर लिया गया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध कट्टा बरामद हुआ। आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसको यह असलहा शिव कॉलोनी करनाल निवासी लवी द्वारा उपलब्ध करवाया गया है। पुलिस टीम ने आरोपी लवी को करनाल से काबू कर लिया। देसी कट्टा तथा 2 कारतूस बरामद तीसरे मामले में पुलिस ने हांसी-बुटाना नहर पुल ढांड रोड कैथल से आरोपी साहिल उर्फ बाबा निवासी गांव कारखाना जिला जींद हाल निवासी गांव छौत को काबू कर लिया गया। उसके कब्जे से .315 बोर का एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। एक अन्य मामले में सीआईए-1 पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ड्रेन पुल अंबाला रोड़ कैथल से आरोपी गांव जाखौली निवासी अजय उर्फ सुखा को काबू किया गया। उसके कब्जे से 12 बोर देसी कट्टा तथा 2 कारतूस बरामद हुए। पंजाब का बदमाश पकड़ा पांचवें मामले में गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए गढ़ी पाडला रोड से गाड़ी में सवार आरोपी गांव अन्दाणा जिला संगरूर पंजाब निवासी नानक उर्फ नानकू को काबू कर लिया गया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 2 ग्लोक पिस्टल व 3 कारतूस बरामद हुए। डीएसपी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles