spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Faridabad Spa Center Raid | Crime Branch Arrests Five Women & Youth


फरीदाबाद8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच और महिला पुलिस ने 3 नंबर इलाके में की छापेमारी - Dainik Bhaskar

फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच और महिला पुलिस ने 3 नंबर इलाके में की छापेमारी

हरियाणा के फरीदाबाद के तीन नंबर इलाके में क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 और महिला पुलिस की ज्वाइंट टीम ने स्पा सेंटर और होटल में छापेमारी की। छापा लगते ही होटल और स्पा सेंटर में भगदड़ मच गई। टीम अंदर पहुंची तो पांच लड़कियां बाहर भागने लगी, जिन्हें पुलिस टीम ने पकड़ लिया।

एक भी इन लड़कियों के साथ पकड़ा गया। पुलिस टीमों ने जांच की तो पता चला कि अंदर सैक्स रैकेट चलता मिला। इसके बाद टीम ने सभी को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। इस कार्रवाई के दौरान बड़ी में एरिया की महिलाएं इकट्‌ठी हो गई। उनका आरोप था कि होटल और स्पा सेंटर में यह गलत काम करीब एक साल से चल रहा था। कई बार पुलिस से शिकायत की गई, तब जाकर कार्रवाई हुई।

उधर, महिला थाना सेंट्रल की इंस्पेक्टर उषा ने बताया कि मामले में होटल मालिक और एक रिसेप्शनिस्ट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पांच महिलाएं और युवक फरीदाबाद का रहने वाला है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस को यहां पर गलत गतिविधियों के बारे में शिकायत मिली थी।

पुलिस को यहां पर गलत गतिविधियों के बारे में शिकायत मिली थी।

यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…

  • पुलिस को मिली थी अनैतिक एक्टिविटी होने की सूचना: एनआईटी एसीपी अर्जुन ने बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि 3 नंबर क्षेत्र में संचालित बेबी स्पा सेंटर और उससे जुड़े ओयो होटल में अनैतिक एवं संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई।
  • रिसेप्शनिस्ट के जरिए यह पूरा खेल चल रहा था: एसीपी अर्जुन के मुताबिक, इस पूरे अभियान की कमान क्राइम ब्रांच और महिला थाने की टीम ने संभाली। छापेमारी के दौरान पांच लड़कियों और एक युवक को मौके से ही अरेस्ट कर लिया गया। जबकि होटल-स्पा सेंटर का मालिक सोनू वहां नहीं मिला। रिसेप्शनिस्ट के जरिए यह पूरा खेल चल रहा था।
  • 600 रुपए में एंट्री फीस, बेडरूम टाइप केबिन बना रख थे : पुलिस के मुताबिक, जब टीम अंदर पहुंची तो वहां बेडरूम टाइम कुछ केबिन बनाए गए थे, जिनके अंदर से कंडोम और अन्य तरह की सामग्री भी मिली। इसके बाद पूछताछ में पला चला कि एंट्री के लिए ही 600 रुपए फीस ली जाती थी। बाकि दूसरे कामों के लिए अलग से फीस निर्धारित थी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दस्तावेजों की भी हो रही जांच

एनआईटी एसीपी अर्जुन ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि स्पा सेंटर और होटल के संचालन से जुड़े सभी लाइसेंस और अन्य आवश्यक दस्तावेज वैध हैं या नहीं। साथ ही हिरासत में लिए गए लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। यदि किसी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

एनआईटी एसीपी अर्जुन का कहना है कि शहर में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस तरह की छापेमारी आगे भी लगातार जारी रहेगी। लोगों से भी अपील की गई है कि यदि उनके आसपास किसी प्रकार की संदिग्ध या गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

——————————–

ये खबर भी पढ़ें…

स्पा-सेंटर में सेक्स रैकेट पकड़ा, कमरे में कंडोम बिखरे मिले:कैथल पुलिस देख भागे युवक-युवती, महिला 10 माह का बच्चा लेकर आई; केबिन बनाए थे

स्पा-सेंटर में सेक्स रैकेट पकड़ा, कमरे में कंडोम बिखरे मिले:कैथल पुलिस देख भागे युवक-युवती, महिला 10 माह का बच्चा लेकर आई; केबिन बनाए थे। स्पा-सेंटर में सेक्स रैकेट पकड़ा, कमरे में कंडोम बिखरे मिले:कैथल पुलिस देख भागे युवक-युवती, महिला 10 माह का बच्चा लेकर आई; केबिन बनाए थे। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles