spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की मेरिट में आने पर सम्मान:बेरिंग कॉलेज के छात्र निखिल जोशी को 14 वां स्थान, प्राध्या​​पकों ने किया सम्मानित




बटाला स्थित बेरिंग यूनियन क्रिश्चियन (BUC) कॉलेज के मेधावी छात्र निखिल जोशी ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU), अमृतसर द्वारा घोषित बीएससी (B.Sc.) छठे सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरी यूनिवर्सिटी में 14वां स्थान प्राप्त किया है। कॉलेज प्रबंधन समिति के संयोजक डॉ. जे.पी. सिंह के कुशल मार्गदर्शन में इस वर्ष कॉलेज का बीएससी छठे सेमेस्टर का परिणाम बेहद शानदार रहा। इस उपलब्धि की आधिकारिक जानकारी मीडिया संयोजक प्रो. रमनदीप कौर और कार्यालय अधीक्षक रॉबिन कुमार ने संयुक्त रूप से दी। यूनिवर्सिटी मेरिट लिस्ट में जगह बनाने पर किया गया सम्मानित यूनिवर्सिटी स्तर की मेरिट सूची में स्थान हासिल कर कॉलेज और शहर का नाम रोशन करने पर छात्र निखिल जोशी के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ उन्हें कॉलेज प्रबंधन एवं प्राध्यापकों द्वारा सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर कॉलेज के संयोजक डॉ. जे.पी. सिंह, डॉ. अमिता, डॉ. सविता, विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजन चौधरी, प्रो. मनदीप बेदी, डॉ. अंजू पुरी, प्रो. अनु और डॉ. ईशा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी प्राध्यापकों ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उसकी कड़ी मेहनत व लगन की सराहना की।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles