![]()
गुरुग्राम नगर निगम की वित्त एवं संविदा समिति (एफएंडसीसी) की नौवीं बैठक में 171 करोड़ रुपए के 26 विकास कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। यह बैठक मेयर राजरानी मल्होत्रा की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में संपन्न हुई। इन कार्यों का उद्देश्य शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना है। स्वीकृत प्रस्तावों में सड़कों का निर्माण एवं पुनर्निर्माण, पेयजल और सीवरेज नेटवर्क का विस्तार, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज, विद्युत व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, सदर बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाना तथा आधुनिक तकनीक आधारित जल प्रबंधन शामिल हैं। बैठक में निगमायुक्त प्रदीप दहिया, एफएंडसीसी सदस्य अनूप सिंह और सुंदर सिंह, चीफ इंजीनियर विजय ढाका सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। वार्डों में 10 वर्षों से लंबित सुविधाओं को दी प्राथमिकता समिति ने शहर के विभिन्न वार्डों में वर्षों से लंबित आधारभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी। इनमें पेयजल आपूर्ति, सीवर लाइन, वर्षा जल निकासी, सड़कों का पुनर्निर्माण और इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, एमसीजी के बूस्टिंग स्टेशनों पर इलेक्ट्रो- मैग्नेटिक फ्लो मीटर, स्काडा सिस्टम और आरटीयू पैनल स्थापित करने को भी मंजूरी मिली। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए रिजर्व स्टोर की स्थापना, विभिन्न क्षेत्रों में एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाना तथा सदर बाजार में 235 सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई। इन सेक्टरों में विकास कार्यों को मिली स्वीकृति जिन क्षेत्रों में विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है, उनमें खांडसा, सेक्टर-10, सरस्वती एन्क्लेव, मालिबू टाउन, तिगरा, सेक्टर-50, मोहम्मदपुर झाड़सा, दरबारीपुर, अर्जुन नगर, सिकंदरपुर, डूंडाहेड़ा, सरहौल, सेक्टर-22ए, पालम विहार, सेक्टर-17ए, सेक्टर-17सी और साउथ सिटी-1 शामिल हैं। ये कार्य सड़क, पेयजल, सीवरेज और ड्रेनेज से संबंधित हैं। समिति ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए, ताकि नागरिकों को शीघ्र बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके। मेयर राजरानी मल्होत्रा ने कहा कि गुरुग्राम के प्रत्येक नागरिक तक बेहतर आधारभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जोर दिया कि वित्त एवं संविदा समिति द्वारा स्वीकृत विकास कार्य शहर की सड़क, पेयजल, सीवरेज और ड्रेनेज व्यवस्था को नई मजबूती देंगे। मेयर ने विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के दिए निर्देश मेयर ने यह भी कहा कि उनका प्रयास है कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित हो, जिससे नागरिकों को जल्द से जल्द इनका लाभ मिल सके। नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि समिति द्वारा स्वीकृत सभी परियोजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाएगा। प्रत्येक कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम गुरुग्राम शहर के समग्र एवं सतत विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
Source link
गुरुग्राम में 171 करोड़ के 26 विकास कार्यों को मंजूरी:सीवरेज नेटवर्क का होगा विस्तार, सदर बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे, जल निकासी पर जोर







