spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सोहना में कार ड्राइवर ने युवक को पीटा:गाड़ी हटाने को लेकर हुआ विवाद, जमीन पर गिराया, आरोपी हमलावर अरेस्ट




गुरुग्राम जिले में सोहना के दमदमा मोड़ पर वाहन पीछे करने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कार सवार एक युवक ने स्कूटी सवार दूसरे युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि हमलावर ने पीड़ित पर थप्पड़ों और घूंसों से पिटाई की। बाद में उसने कार की सीट का हेड कवर निकालकर युवक के सिर पर जोरदार वार कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिर में आई गंभीर चोट, लगाने पड़े 30 टांके चिकित्सकों ने पुष्टि की है कि घायल युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उसे 30 से अधिक टांके लगाने पड़े। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। घायल युवक निशांत, निवासी लोहटकी, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी स्कूटी से घर लौट रहा था। दमदमा मोड़ पर एक कार उसके सामने खड़ी थी, जिसे ड्राइवर पीछे कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। निशांत ने आरोप लगाया कि कार में सवार दीपक और उसके साथी अंकित ने उस पर अचानक हमला कर दिया और बुरी तरह पीटा। पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान राजोरिया कॉलोनी निवासी दीपक के रूप में हुई है। शिकायत मिलने के कुछ ही घंटों के भीतर सोहना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 118(1), 351(2), 110 तथा 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को भी बरामद कर लिया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles