spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अवतार सिंह तारी ने संभाला भवानीगढ़ प्रेसिडेंट का पद:म्युनिसिपल काउंसिल में ली शपथ, MLA नरिंदर कौर ने नई जिम्मेदारी संभालने पर दी बधाई




अवतार सिंह तारी ने म्युनिसिपल काउंसिल भवानीगढ़ के प्रेसिडेंट का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने संगरूर विधानसभा क्षेत्र की विधायक नरिंदर कौर की मौजूदगी में आयोजित एक सादे समारोह के दौरान यह जिम्मेदारी ग्रहण की। इसी अवसर पर करमजीत कौर ने भी वाइस प्रेसिडेंट का पदभार संभाला। पदभार संभालने के बाद अवतार सिंह तारी ने कहा कि भवानीगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी लगन और ईमानदारी से काम किया जाएगा। उन्होंने लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया। विधायक नरिंदर कौर ने अवतार सिंह तारी को नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी। विकास कार्यों को गति देने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे विधायक ने विश्वास जताया कि तारी नगर काउंसिल की टीम और सभी पार्षदों के सहयोग से भवानीगढ़ के विकास कार्यों को गति देने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शहरों और कस्बों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ सफाई व्यवस्था, पेयजल, सीवेज, स्ट्रीट लाइट और अन्य नागरिक सुविधाओं में लगातार सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। प्रोजेक्टों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा उन्होंने कहा कि भवानीगढ़ शहर के विकास से जुड़े सभी आवश्यक प्रोजेक्टों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। लोगों की समस्याओं का समाधान पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाएगा। विधायक ने सभी पार्षदों और पार्टी कार्यकर्ताओं से जनसेवा के लिए आपसी तालमेल के साथ काम करने की अपील भी की।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles