spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पिंजौर PNB ब्रांच में घुसा बारिश का पानी:सीवरेज जाम होने से बैंक-ATM परिसर में जलभराव, कर्मचारियों और ग्राहकों को हुई परेशानी




पंचकूला जिले के पिंजौर के मढ़ावाला स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) शाखा में बारिश के बाद सीवरेज जाम होने से जलभराव हो गया। गंदा पानी बैंक परिसर के अंदर तक भर गया, जिससे कर्मचारियों और ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक परिसर में स्थित एटीएम के आसपास भी पानी जमा रहा। स्थानीय निवासियों के अनुसार, सुबह लगभग 6 बजे बारिश रुक गई थी, लेकिन बैंक खुलने के समय तक भी पानी की निकासी नहीं हो पाई। सीवरेज लाइन अवरुद्ध होने के कारण गंदा पानी बैंक के भीतर तक पहुंच गया। इसके अलावा, आसपास की कई दुकानों में भी पानी घुसने से व्यापारियों को परेशानी और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। ‘कई बार शिकायतों के बाद नहीं हुआ समाधान’ क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब ऐसी स्थिति बनी है। हल्की बारिश में भी सीवरेज ओवरफ्लो होकर सड़क, बैंक और अन्य प्रतिष्ठानों में पानी भर जाता है। कई बार शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद संबंधित विभाग इस समस्या का स्थायी समाधान करने में विफल रहा है। सीवरेज व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने की मांग स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यदि एक राष्ट्रीयकृत बैंक को भी जलभराव से नहीं बचाया जा सकता, तो आम जनता की परेशानियों का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने प्रशासन से सीवरेज व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि भविष्य में बैंक कर्मचारियों, ग्राहकों और दुकानदारों को ऐसी समस्या का सामना न करना पड़े।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles