spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ संग्रहालय की बदहाली का मुद्दा संसद में उठा:केंद्र ने मानी खस्ताहाल स्थिति, ₹30.33 करोड़ की DPR पर मंत्रालय में विचार




चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी की जर्जर हालत का मामला अब संसद तक पहुंच गया है। लोकसभा में चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी के सवाल के जवाब में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने स्वीकार किया कि संग्रहालय भवन कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने बताया कि भवन की छतों से पानी का रिसाव हो रहा है, क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा, प्रदर्शनी से जुड़ा बुनियादी ढांचा भी जर्जर हो चुका है और इस विरासत भवन के संरक्षण के लिए तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है। जानिए चंडीगढ़ म्यूजियम में क्या-क्या बदलने वाला है:- इंटरैक्टिव और आसान तरीके से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे पर्यटकों, छात्रों और शोधकर्ताओं को बेहतर अनुभव देने के लिए संग्रहालय में अत्याधुनिक डिजिटल सुविधाएं भी शुरू की जाएंगी। इसके तहत थ्री-डी (3डी) तकनीक, ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर), वर्चुअल रियलिटी (वीआर), होलोग्राम डिस्प्ले और मोबाइल ऑडियो गाइड जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनकी मदद से आगंतुक ऐतिहासिक और दुर्लभ वस्तुओं के बारे में अधिक रोचक, इंटरैक्टिव और आसान तरीके से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles