spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोहाली में पुलिस की नशा तस्करों से मुठभेड़:2 आरोपी घायल, दो कांस्टेबलों पर हमले के बाद एक्शन; अस्पताल पहुंचाया गया




मोहाली पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंडस्ट्रियल एरिया में मुठभेड़ की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 2 नशा तस्कर घायल हुए हैं। नशा तस्करों ने शनिवार को पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी, जिसमें दो कांस्टेबल घायल हुए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी इंडस्ट्रियल एरिया में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां नशा तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मोहाली के एसपी भी मौके पर पहुंच रहे घायल आरोपियों को इलाज के लिए मोहाली के फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मोहाली के एसपी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। पुलिस अधिकारियों की ओर से मामले, एनकाउंटर और आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर जल्द विस्तृत जानकारी साझा की जा सकती है। इस खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं….



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles