spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना- पार्क में मां-बेटी के डांस पर निहंगों को एतराज:ड्रेसिंग सेंस पर जताई आपत्ति, लड़की हाथ जोड़कर माफी मांगती रही; निहंग बोले-अश्लीलता फैलाने नहीं देंगे




लुधियाना के रखबाग में प्रेमी जोड़ों के साथ-साथ शरारती तत्वों की गतिविधियों से तंग आकर लोगों ने निहंगों से संपर्क साधा। निहंग जत्थेबंदी ने रखबाग में रेड की। निहंगों ने रखबाग में मां-बेटी को डांस करने से रोका। निहंग जत्थेबंदी ने डांस कर रही मां-बेटी को फटकार लगाई और बेटी की ड्रेस पर आपत्ति जताई। बेटी निहंगों के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगती रही। हालांकि आखिर में निहंगों ने उन्हें चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। डांस करने वाली मां-बेटी उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के हैं और वो हाल ही में पंजाब आए हैं। रविवार को वो अपने रिश्तेदारों के साथ रखबाग में घूमने आई थी। बेटी ने स्लीव लेस टॉप और लहंगा पहना हुआ था। सोशल मीडिया रील बनाने के लिए मां बेटी रखबाग में डांस कर रही थी। निहंगों के आपत्ति जताने पर मां बेटी डांस करने से रूक गई और उन्होंने जो वीडियो बनाया था उसे भी डिलीट करी दिया। निहंगों ने बाकायदा उनका मोबाइल चेक किया और उन्हें कहा कि वो पार्कों में इस तरह डांस न करें। निहंगों ने उन्हें यहां तक कही दिया कि पंजाब में अश्लीला फैलाने नहीं देंगे। वीडियो में निहंग सिंह मां-बेटी को क्या कहते हैं सिलसिलेवार जानिए… रखबाग में निहंग जत्थेबदंदी ने क्यों की रेड, जानिए…
प्रेमी जोड़ों के बैठे होने की शिकायत: निहंग कुलदीप सिंह खालसा ने बताया कि रखबाग में आने वाले लोगों ने उन्हें जानकारी दी कि यहांपर प्रेमी जोड़े सरेआम गलत हरकतें करते हैं। पुलिस भी ऐसे मामलों में कार्रवाई नहीं करती। निहंग कुलदीप सिंह का कहना है कि रखबाग से प्रेमी जोड़ों को सब सिखाने के लिए उन्होंने रेड की।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles