![]()
हिसार में स्वर्गीय नंदकिशोर गोयनका की स्मृति में रविवार को हिसार के महाराजा अग्रसेन भवन में श्रद्धांजलि सभा रखी गई। यहां बड़ी संख्या में लोग श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए पहुंचे । राजनीति, उद्योग, व्यापार, शिक्षा, समाजसेवा और धार्मिक जगत से जुड़ी अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने नंदकिशोर गोयनका को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, कांग्रेस सांसद जयप्रकाश, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, विधायक रणधीर पनिहार,विधायक चंद्रप्रकाश सहित अनेक हस्तियां उपस्थित रहीं। जगद्गुरु महाब्रह्मर्षि कुमार स्वामी भी विशेष रूप से श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे और श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान नंदकिशोर गोयनका के जीवन पर एक विशेष डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। डॉक्यूमेंट्री में उनके संघर्षपूर्ण जीवन, समाजसेवा, गौसेवा, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान, अग्रोहा धाम के विकास में निभाई गई भूमिका तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के लिए किए गए कार्यों को दर्शाया गया। तस्वीरों में देखिए किन-किन हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी… मुख्यमंत्री बोले- गोयनका का जीवन प्रेरित करता रहेगा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय नंदकिशोर गोयनका का संपूर्ण जीवन सेवा, संस्कार और समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने गौसेवा, धार्मिक जागरण और सामाजिक कार्यों के माध्यम से जो विरासत छोड़ी है, वह आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी। महापुरुषों के संस्कार जीवीत रहते हैं : कुमार स्वामी
जगद्गुरु कुमार स्वामी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ऐसे महापुरुष शरीर से भले ही विदा हो जाते हैं, लेकिन उनके संस्कार, उनके कार्य और समाज के लिए उनका समर्पण सदैव जीवित रहता है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय नंदकिशोर गोयनका का जीवन सेवा और राष्ट्रभावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।
Source link
मुख्यमंत्री ने नंदकिशोर गोयनका को श्रद्धांजलि दी:हिसार में कहा- उनका जीवन प्रेरित करता रहेगा; दीपेंद्र हुड्डा विधायकों के साथ पहुंचे







