spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भिवानी में लगा अंत्योदय परिवार उत्थान मेला:सांसद धर्मबीर सिंह बोले-गरीब आदमी के जीवन उत्थान के लिए कार्य कर रही है सरकार




भिवानी के पंचायत भवन में रविवार को विधानसभा क्षेत्र के लिए समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन किया गया। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह और भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ ने मेले में मुख्य रूप से शिरकत की। उन्होंने मेले में विभिन्न 19 विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि गरीब परिवारों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सरकार की योजनाओं का लाभ देकर उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाना है। अंत्योदय मेले में एडीसी दीपक बाबूलाल करवा और एसडीएम महेश कुमार और नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि एवं पार्षद भवानी प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। सरकार कमजोर वर्ग के लोगों से योजनाएं लागू कर रही-सांसद
सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए विशेष रूप से योजनाएं लागू कर रही है ताकि वे समाज की मुख्य धारा में आ सकें और उनका जीवन स्तर ऊपर उठ सके। सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि अंत्योदय परिवारों के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देकर उनको रोजगार मुहैया करवाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार प्रदेशभर के जिलों में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत मेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बुलाया गया है। इन मेलों में गरीब परिवारों के उनकी इच्छा और योग्यता के आधार पर योजनाओं का लाभ देने के लिए आवेदन करवाए जा रहे हैं। बैंक अधिकारियों को सरकार और जिला प्रशासन द्वारा भी निर्देश दिए गए हैं कि वे गारंटी की कोई शर्त ना लगाएं। बिना किसी देरी के जरूरतमंद लोगों को ऋण प्रदान करें। विधायक बोले-सरकार गरीब आदमी के साथ
भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि सरकार गरीब आदमी के साथ में खड़ी है। सरकार का हर संभव प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति गरीब ना रहे। हर व्यक्ति की आय सालाना एक लाख 60 हजार रुपए से ऊपर हो। इसी के चलते अंत्योदय में का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा सरकार में लोगों का जीवन खुशहाल हुआ है। सरकार हर वर्ग के लिए योजनाएं लागू कर रही है। मेले के ऑल ओवर इंचार्ज एडीसी दीपक बाबूलाल करवा और मेले के नोडल अधिकारी एसडीएम महेश कुमार ने बताया कि मेले में एक लाख रुपए से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को फोन से सूचना देकर बुलाया गया है। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी रविंद्र हुड्डा ने बताया कि मेले में कुल 3078 लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया। जिसमें 26 गांवों के 1404 तथा भिवानी शहर के 31 वार्डों के 1674 लाभार्थी शामिल थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles