spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल में गेस्ट और अनुबंधित टीचर्स का कैंडल मार्च:नियमित करने को लेकर किया प्रदर्शन; बोले- सरकार कागजी घोषणाएं कर रही




पलवल में गेस्ट टीचर्स और अनुबंधित अध्यापकों ने अपनी मांगों को लेकर कैंडल मार्च निकाला। अध्यापकों की मुख्य मांग उन्हें नियमित करना है। यह प्रदर्शन हरियाणा सरकार से नियमितीकरण की मांग और हाईकोर्ट के आदेशों को लागू कराने के लिए किया गया। कैंडल मार्च से पहले शहर के खोटा मंदिर परिसर में अनुबंधित अध्यापकों की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान उदय राम शास्त्री ने की, जबकि मंच संचालन अशोक शास्त्री ने किया। बैठक के बाद सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ शहर में रोष मार्च निकाला। सरकार कागजी घोषणाएं कर रही राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के राज्य प्रधान दिनेश यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों को लेकर केवल कागजी घोषणाएं करती है, लेकिन उन्हें धरातल पर उतारने की इच्छाशक्ति नहीं दिखा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले 21 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे गेस्ट टीचर्स आज भी नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हैं। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य प्रधान प्रभु सिंह ने स्पष्ट किया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने तीन वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों की नियमितीकरण नीति को वैध ठहराया है। उन्होंने कहा कि सभी गेस्ट टीचर्स इस दायरे में आते हैं। राज्य सह सचिव रेखा ने मांग की कि यदि सरकार वास्तव में शिक्षकों के हितैषी होने का दावा करती है, तो उसे बिना किसी देरी के नियमितीकरण का आदेश जारी करना चाहिए। जिला प्रधान ने संघर्ष में साथ का आश्वासन दिया हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान थान सिंह शर्मा ने आश्वासन दिया कि इस संघर्ष में नियमित अध्यापक भी पूरी ताकत के साथ गेस्ट टीचर्स के कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। मीटिंग में ये रहे मौजूद बैठक में सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जितेंद्र तेवतिया, वरिष्ठ उपप्रधान देवी राम शर्मा, हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन के राज्य उपप्रधान राकेश तंवर, जमील अहमद, हरेंद्र अत्रि और रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला सचिव हरीचंद वर्मा सहित कई अध्यापक व कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles