![]()
कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद के रावा गांव के पास हुए एक्सीडेंट आर्मी से रिटायर सैनिक के भाई की मौत हो गई। सामने आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक उसे बाइक समेत काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। ड्राइवर ने ट्रक को ब्रेक मारकर रोकने की कोशिश भी की, लेकिन ट्रक का टायर ऊपर से निकल गया। इससे बाइक सवार 42 के साल के परविंद्र सिंह उर्फ विक्की ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर के बाद ट्रक का अगला बंपर टूट बाइक के ऊपर गिर पड़ा। इस एक्सीडेंट को देखकर मौके पर मौजूद लोग भी सहम गए। विक्की अंबाला के जलूबी गांव का रहने वाला था। घटना सुबह करीब 5 बजे हुई। ड्यूटी पर जा रहे थे दोनों भाई
सुखबीर सिंह निवासी जलूबी ने बताया कि मैं पेट्रोल पंप का टैंकर चलाता हूं। मेरा चचेरा भाई परविंद्र भी उसके साथ ही तेल टैंकर चलाता था। आज शनिवार सुबह करीब 5 बजे हम अपनी-अपनी बाइक पर गांव जलूबी से शाहाबाद के लिए अपनी ड्यूटी पर निकले थे। रावा गांव के पास परविंद्र उससे थोड़ा आगे चल रहा था। 10 सेकेंड में चली गई जान इसी दौरान शाहाबाद की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (HR-58C-0314) ने सीधे परविंद्र की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रक के नीचे फंस गई और ड्राइवर बिना रुके उसे काफी दूर तक घसीटता चला गया। करीब 10 सेकेंड के अंदर ही पूरा घटना हो गई। सिर के ऊपर से निकले ट्रक के दोनों पहिए कुछ दूरी तक घसीटने के बाद ट्रक के आगे और पीछे के पहिए परविंद्र के सिर और शरीर के ऊपर से निकल गए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक को कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गया। इस टक्कर से ट्रक का अगला लोहे का बंपर बाइक के ऊपर गिर पड़ा। परिवार को बुलाया अस्पताल उसने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से एंबुलेंस को सूचना दी और परविंद्र को किसी तरह उठाकर सिविल अस्पताल शाहाबाद लेकर आया। उसने तुरंत परिवार को अस्पताल में बुलाया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार को सौंप दिया। परिवार का सहारा था विक्की परविंद्र सिंह ड्राइवर की नौकरी से परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। बेटी एंजल 7वीं और बेटा नवजोत चौथी क्लास में पढ़ते हैं। उसका बड़ा भाई मलकीत सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त है और अलग रहता है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
Source link
कुरुक्षेत्र में रिटायर फौजी के भाई को ट्रक ने कुचला:10 सेकेंड में हुई घटना, अंबाला से बाइक पर ड्यूटी करने निकला था, एक्सीडेंट देखकर सहमे लोग







