spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

समालखा पुलिस ने पकड़ा बाइक चोर:नशे की लत पूरी करने के लिए देता वारदात को अंजाम, चुराई गई 3 मोटरसाइकिल बरामद




पानीपत जिले में समालखा में एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ के बाद चोरी की चार बाइक बरामद की गई हैं। आरोपी की पहचान गांव गढ़ी सिकंदरपुर निवासी अंकित के रूप में हुई है। एंटी व्हीकल थेफ्ट इंचार्ज सब- इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि गुरुवार शाम गश्त के दौरान उनकी टीम को एक सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, एक संदिग्ध युवक बाइक पर जीटी रोड पर मलिक पेट्रोल पंप की ओर से मित्तल मेगा मॉल की तरफ आ रहा था, और बाइक चोरी की होने की संभावना थी। नाकांबदी कर रोका संदिग्ध युवक पुलिस टीम ने सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक यूनियन के नजदीक गंदा नाला पुलिया से थोड़ा आगे नाकाबंदी की। यहां बाइक सवार युवक को काबू किया गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अंकित, गढ़ी सिकंदरपुर निवासी के रूप में बताई। पूछताछ के दौरान अंकित ने 18 जुलाई को होटल फेयर के सामने फ्लाईओवर पुल के नीचे से एक एचएफ डीलक्स बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। इस वारदात के संबंध में थाना चांदनी बाग में आटा गांव निवासी सतनारायण की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। आरोपी ने तीन अन्य बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना भी कबूल किया, जिनके संबंध में थाना शहर और थाना सेक्टर 13/17 में मामले दर्ज हैं। खंडहर बिल्डिंग में छिपाकर रखता था चुराई गई बाइक सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अंकित ने बताया कि वह नशे का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ने पर उसने एक के बाद एक बाइक चोरी की। वह चोरी की बाइकों को सेक्टर 29 में एक खंडहर बिल्डिंग में छिपाकर खड़ा कर देता था, ताकि बाद में उन्हें बेच सके। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की चारों बाइकें बरामद कर ली हैं। शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles