spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

खुले में कूड़ा फेंकने वालों की संपत्ति होगी सील:मानेसर निगम आयुक्त ने दिए निर्देश, लापरवाही पर सफाई एजेंसियों पर भी होगी कार्रवाई




गुरुग्राम जिले में मानेसर नगर निगम ने स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। निगम क्षेत्र में खुले में कूड़ा फेंकने वालों और लापरवाही बरतने वाली सफाई एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों की संपत्ति सील की जा सकती है। आयुक्त प्रदीप सिंह ने बताया कि खुले में कूड़ा फेंकने वालों की पहचान कर उनके चालान किए जाएंगे। यदि निर्धारित समय तक जुर्माना जमा नहीं कराया गया, तो संबंधित व्यक्ति की संपत्ति सील करने की कार्रवाई की जाएगी। सफाई निरीक्षकों को दिए पहचान करने के निर्देश गुरुवार को आयोजित एक समीक्षा बैठक में आयुक्त ने कहा कि निगम की प्राथमिकता पूरे क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। इसके लिए लगातार सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन नागरिकों का सहयोग भी आवश्यक है। उन्होंने सभी सहायक सफाई निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में खुले में कूड़ा फेंकने वालों की पहचान कर तत्काल चालान करने के निर्देश दिए। रोजाना लगाई जाएगी पेनल्टी बैठक में निगम क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में डस्टबिन लगाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि लोग निर्धारित स्थान पर ही कूड़ा डालें। घर-घर से कूड़ा संग्रहण और रोड स्वीपिंग एजेंसियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने चेतावनी दी कि यदि एजेंसियां तय संख्या में कर्मचारी या संसाधन उपलब्ध नहीं कराती हैं, तो कमी के अनुसार प्रतिदिन पेनल्टी लगाई जाएगी। लगातार लापरवाही मिलने पर संबंधित एजेंसी को ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है। सिंगल यूज प्लास्टिक का यूज करने के निर्देश संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने सहायक सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन सफाई कर्मचारियों और संसाधनों का सत्यापन संबंधित वार्ड समिति के सदस्यों से कराएं, जिससे कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने, कूड़े में आग लगाने तथा खुले में कूड़ा डालने वाले वाहनों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाकर चालान और जब्ती की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के एक्सईएन निजेश, एसडीओ विपिन बूरा, सीएसआई विजय कौशिक, जेई दीपक यादव, कृष्ण कुमार सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles