spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में उकलाना की टीम बनी चैंपियन:अंडर-14 वॉलीबॉल में भी उपविजेता; अभिनूर ने शॉटपुट में जीता स्वर्ण




उकलाना में खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में आर.डी.एम. सरस्वती पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यालय की टीमों और खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता के अंडर-17 वॉलीबॉल वर्ग में विद्यालय की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं, अंडर-14 वॉलीबॉल वर्ग में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया। इसके अलावा अंडर-17 शॉटपुट प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा 11 के छात्र अभिनूर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और विद्यालय के लिए एक और उपलब्धि जोड़ दी। प्रबंधक ने दी विजेताओं को बधाई प्रबंधक डॉ. केसी शर्मा ने सभी विजेता खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का ही यह परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय के खिलाड़ी भविष्य में भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शालू एस. कटारिया ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी इसी लगन और मेहनत के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिसर में विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। विद्यालय परिवार ने उनकी उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles