![]()
हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पानीपत जिले के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, नौल्था और गांव पलड़ी के सरकारी स्कूल में नशा मुक्ति अभियान चलाया। यह अभियान लोकमान्य तिलक और अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर विद्यार्थियों को नशा मुक्त रहने का संकल्प दिलाने के लिए आयोजित किया गया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के महानिदेशक संजय कुमार और पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में यह जागरूकता कैंप आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रिंसिपल राजेश कुमार नरवाल ने की। ‘नशे जैसी बुराइयों से दूर रहना चाहिए’ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महान क्रांतिकारियों के आदर्शों पर चलकर नशे जैसी बुराइयों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और पूरे राष्ट्र को भी कमजोर करता है। प्राचार्य राजेश कुमार नरवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में अनुशासन, नैतिक मूल्य, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करते हैं। घर-घर जाकर ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया इसी क्रम में पानीपत एसपी भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में गांव पलड़ी के सरकारी स्कूल और गांव में घर-घर जाकर ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। जिला नोडल अधिकारी डीएसपी प्रणय कुमार ने युवाओं से नशे की लत से बचने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार प्रयास कर रही है कि युवा वर्ग नशे से दूर रहकर अपने भविष्य को संवारें और शिक्षा के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान दें।
Source link
पानीपत में पुलिस ने चलया नशा मुक्ति अभियान:छात्रों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प; बोले- नशा नहीं, शिक्षा और खेल चुनें







