spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Haryana Central University PG Admission 2026


हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 17 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के द्वितीय वर्ष (तृतीय सेमेस्टर) में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आगामी 27 जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रे

.

प्रवेश प्रक्रिया का अंतिम चरण फिजिकल काउंसलिंग एवं दस्तावेज सत्यापन के माध्यम से संपन्न होगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 23 जुलाई से प्रारंभ होकर 27 जुलाई तक किया जा सकेगा।

28 जुलाई को होगा दस्तावेजों का सत्यापन

फिजिकल काउंसलिंग एवं दस्तावेजों का सत्यापन 28 जुलाई को दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। तत्पश्चात दोपहर 2 बजे से समेकित मेरिट सूची, प्रवेश प्राप्त अभ्यर्थियों की सूची तथा प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी।

यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो 30 एवं 31 जुलाई को प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर प्रदान किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि हकेवि गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा को अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए पारदर्शी एवं विद्यार्थी-केंद्रित प्रवेश प्रक्रिया अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, महेंद्रगढ़।

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, महेंद्रगढ़।

इन पाठ्यक्रमों के लिए होगा एडमिशन

प्रो. सुनील कुमार ने बताया कि द्वितीय वर्ष में एमए (अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, पत्रकारिता एवं जनसंचार, अंग्रेजी, हिंदी, हिंदी अनुवाद, संस्कृत), एमएससी (रसायन विज्ञान, डेटा साइंस, गणित, भौतिकी, सांख्यिकी, सूक्ष्मजीव विज्ञान, पर्यावरण अध्ययन), एमसीए, एमलिब.आई.एससी. और एमकॉम स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles