![]()
पिंजौर स्थित एचएमटी सेब मंडी में सेब की पेटियां चोरी कर रहे एक युवक को दुकानदार ने पकड़ लिया। आरोपी के दो साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पकडे़ गए आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया है। इस संबंध में मंडी के फल व्यापारी रविंद्र कुमार शर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान नंबर 52 पर चोरी की घटना हुई। शिकायत के अनुसार, यह घटना बीते दिन सुबह करीब 10:30 बजे हुई, जब उनकी दुकान पर सेब से लदी एक गाड़ी पहुंची थी। रविंद्र कुमार और उनका स्टाफ अन्य कामों में व्यस्त थे। इसी दौरान, तीन अज्ञात युवक गाड़ी से सेब की पेटियां उतारने लगे। चौथी पेटी उतारते समय नीचे गिरी आरोपियों ने तीन पेटियां उतार ली थीं, लेकिन चौथी पेटी उतारते समय वह नीचे गिर गई। इससे रविंद्र कुमार का ध्यान उस ओर गया और उन्होंने देखा कि तीन युवक सेब की पेटियां चोरी कर रहे थे। उन्होंने तुरंत उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान दो चोर मौके से फरार होने में कामयाब रहे, जबकि एक युवक को पकड़ लिया गया। पकड़े गए चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंडी में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग इस घटना के बाद मंडी के व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि एचएमटी सेब मंडी एशिया की सबसे बड़ी मंडियों में से एक है, लेकिन यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। व्यापारियों ने मंडी में सीसीटीवी कैमरे लगाने, पुलिस गश्त बढ़ाने और अन्य सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और उनका सामान सुरक्षित रह सके।
Source link
सेब की पेटी चोरी करते युवक को रंगेहाथ पकड़ा:पिंजौर मंडी में ट्रक से उतार रहा था, दो साथी मौके से फरार







