spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अंबाला में मरीज ने महिला डॉक्टर का हाथ पकड़ा, हंगामा:अस्पताल गार्ड की आंखों में फेंका केमिकल, स्टाफ के साथ की गाली-गलौज




अंबाला कैंट में स्थित नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में गुरुवार दोपहर एक मरीज ने करीब 20 मिनट तक हंगामा किया। आरोपी ने ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर से बदसलूकी की और बीच-बचाव करने आए सुरक्षाकर्मी पर फर्श साफ करने वाला केमिकल फेंक दिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक अस्पताल में अपनी एमएलसी (मेडिको-लीगल केस) कटवाने आया था। ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर रिद्धि उस समय अन्य गंभीर मरीजों का उपचार कर रही थीं। डॉक्टर ने बताया कि आरोपी अचानक बिना किसी उकसावे के गाली-गलौच करने लगा। महिला डॉक्टर से की बदसलूकी जब डॉक्टर ने उसे शांत रहने को कहा, तो आरोपी और अधिक उग्र हो गया और माइनर ओटी के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख सिक्योरिटी गार्ड जसप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपी को समझाने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने इस दौरान महिला डॉक्टर का हाथ पकड़ लिया। जब गार्ड और अन्य अस्पताल कर्मियों ने डॉक्टर को बचाने की कोशिश की, तो आरोपी उनसे भिड़ गया और हाथापाई करने लगा। सिक्योरिटी गार्ड के चेहरे पर मारी केमिकल की बोतल हाथापाई के दौरान आरोपी की नजर पास ही रखी फर्श साफ करने वाले केमिकल की बोतल पर पड़ी। उसने बोतल उठाकर सिक्योरिटी गार्ड जसप्रीत के चेहरे पर दे मारी। केमिकल गार्ड की आंखों और चेहरे पर गिरने से वह दर्द से कराहने लगा और जमीन पर गिर गया। इस घटना में वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति के कपड़े भी केमिकल से झुलस गए। अस्पताल में हुए इस बवाल की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को बड़ी मुश्किल से काबू किया और उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई। घायल सुरक्षाकर्मी जसप्रीत सिंह का अस्पताल में ही प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया गया है। अस्पताल स्टाफ में रोष इस घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ में भारी रोष है। स्टाफ का कहना है कि आए दिन मरीजों या उनके तीमारदारों द्वारा डॉक्टरों के साथ बदसलूकी की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने मांग की है कि ड्यूटी पर तैनात मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाएं और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles