![]()
हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग करने वाले पांच विधायकों को निलंबित कर दिया गया है। इन पर 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार सतीश नंदल के पक्ष में कथित तौर पर क्रॉस वोटिंग करने का आरोप लगे थे। इस चुनाव में पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार करमवीर सिंह बौद्ध ने मामूली अंतर से जीत हासिल की थी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा कांग्रेस की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है, जिसमें विधायकों को निलंबित करने की सिफारिश की गई थी। रिपोर्ट में जिन विधायकों के नाम हैं, वे हैं शैली चौधरी (नारायणगढ़), रेनू बाला (सधाउरा), मोहम्मद इलियास (पुन्हाना), मोहम्मद इसराइल (हाथिन) और जरनैल सिंह (रतिया) हैं। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
Source link
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 MLA सस्पेंड:हरियाणा कांग्रेस की रिपोर्ट को केंद्रीय अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति ने स्वीकार किया






