![]()
सोनीपत की उपायुक्त (डीसी) नेहा सिंह ने बताया कि जिले में घरेलू गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी गैस एजेंसियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी नागरिक को घरेलू गैस की उपलब्धता को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी। डीसी ने यह भी बताया कि पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन के लिए पंजीकरण कराने वाले व्यक्ति को 72 घंटे के भीतर कनेक्शन उपलब्ध करा दिया जाएगा। दो कंपनियां दे रही सुविधा लोगों की सुविधा के लिए जिले में पीएनजी सेवाएँ दो कंपनियाँ प्रदान कर रही है, गेल गैस प्राइवेट लिमिटेड और एचपीसीएल। गेल गैस कंपनी राई, कुंडली, बहालगढ़, मुरथल, सोनीपत शहर और आसपास के कई गाँवों में अपनी सेवाएँ दे रही है। HPCL इन क्षेत्रों में उपलब्ध करवा रही पीएनजी गेल गैस कंपनी अब तक 61,000 से अधिक पीएनजी कनेक्शन प्रदान कर चुकी है। वहीं, एचपीसीएल कंपनी गन्नौर, गोहाना, खरखौदा और इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों व कॉलोनियों में पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध करा रही है। एक रुपये प्रतिदिन की स्कीम भी शामिल डीसी ने बताया कि पीएनजी गैस कनेक्शन घरेलू और व्यावसायिक दोनों प्रकार के उपभोक्ताओं को दिए जा रहे हैं। कंपनियाँ विभिन्न योजनाओं के तहत उपभोक्ताओं को सुविधाएँ प्रदान कर रही हैं, जिनमें एक रुपये प्रतिदिन की स्कीम भी शामिल है। नागरिक किसी भी जानकारी या सहायता के लिए एचपीसीएल से संबंधित नंबर 8278285860 और गेल गैस से संबंधित नंबर 0130-2235900, 0130-2235910 पर संपर्क कर सकते हैं।
Source link
सोनीपत में 72 घंटे में मिलेगा PNG गैस कनेक्शन:DC नेहा सिंह बोलीं- घरेलू गैस की किल्लत नहीं, 2 कंपनियां दे रही सेवा






