spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भिवानी में 26 जुलाई को परिवार उत्थान मेला:19 विभाग लगाएंगे स्टॉल, एडीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश




भिवानी के स्थानीय पंचायत भवन में 26 जुलाई को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। जिसका उद्देश्य भिवानी विधानसभा क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का जीवन उत्थान करना है। मेले में जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित 19 विभागों द्वारा स्टॉल लगाई जाएंगी। इस मेले में एक लाख रुपए से कम वार्षिक आय वाले व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। ऐसे परिवारों में से किसी भी एक व्यक्ति को उसकी योग्यता और इच्छा के अनुसार पात्रता के अनुरूप एक योजना का लाभ दिलाने के लिए मौके पर ही आवेदन करवाया जाएगा। 19 विभागों द्वारा स्टॉल लगाई जाएंगी मेले में ग्रामीण विकास, हरियाणा अनुसूचित जाति और वित्त एवं विकास निगम, सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, शहरी स्थानीय निकाय, बागवानी विभाग, हरियाणा स्किल डेवलपमेंट मिशन, हरियाणा बैकवर्ड क्लासिस एवं इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन निगम और हरियाणा रेडक्रॉस सोसाइटी की स्टॉल लगेगी। साथ ही हरियाणा महिला विकास निगम, रोजगार विभाग, बाल कल्याण विभाग, मत्स्य पालन विभाग, एमएसएमई, हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज निगम लिमिटेड, ग्रामीण आजीविका मिशन, डेयरी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन फेडरेशन, विकास एवं पंचायत विभाग और उद्योग एवं वाणिज्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाई जाएंगी। इन विभागों द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को प्रदान किया जाएगा। सभी विभाग हेल्प डेस्क स्थापित होंगी अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) दीपक बाबू लाल करवा ने बताया कि सभी विभाग हेल्प डेस्क स्थापित कर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लोगों को उनकी पात्रता और इच्छा के अनुसार योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करवाएंगे। इस दौरान अंत्योदय मेले के नोडल अधिकारी एवं भिवानी के एसडीएम महेश कुमार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों का काम लोगों की भलाई करना है। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का जीवन उत्थान करने को एक पुण्य का कार्य बताया। एसडीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति एक लाख रुपए से कम वार्षिक आय वाला न हो, इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी इस मेले को गंभीरता से लें और जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ दिलवाना सुनिश्चित करें। 3078 लोग श्रेणी में चिह्नित किए उन्होंने बताया की भिवानी विधानसभा क्षेत्र में करीब 3078 लोग आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी में चिह्नित किए गए हैं। इन सभी परिवारों को फोन के माध्यम से सूचित किया जाएगा कि वे इस अंतोदय मेले में शामिल हों और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। इस मौके पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सोमवीर कादयान, जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र हुड्डा, जिला कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार, सहायक रोजगार अधिकारी दीपक शर्मा, ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला प्रभारी शिखा राणा, एएलडीएम राजवंती सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles