spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रेस कॉन्फ्रेंस:कैबीनेट मीटिंग में 10 लाख राशन कार्ड बनाने के अहम फैंसले पर लगी मुहर, 3 अगस्त से मॉनसूत सेशन की होगी शुरूआत




चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री निवास पर सुबह कैबिनेट मीटिंग रखी गई थी। कैबिनेट मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। सीएम ने बताया 3 से शुरू हो कर 10 अगस्त तक मॉनसून सेशन चलेगा। इस दौरान कई ऑर्डिनेंस पास किए जाएंगे। 10 लाख परिवारों के नए राशन कार्ड बनेंगे सीएम ने बताया कि पंजाब सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे। जिनके पहले से बने हुए हैं, अगर उनके परिवार में कोई नया मेंबर आ गया है, तो वे उसे जुड़वा सकते हैं। बिना कैश और बिना सिफारिश के कार्ड बनाए जाएंगे। सीएम ने कहा कि राशन कार्ड बनवाने के लिए वेबसाइट भी है, वहां जाकर भी कार्ड बनवा सकते हैं। किसी की कोई सिफारिश नहीं चलेगी। पहले लोग अपने पहचानवालों के कार्ड बनवा लेते थे। कल से कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और इस काम के लिए 21 दिन का समय दिया गया है। इसमें सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के अनुसार विधवाओं, दिव्यांगजनों, गंभीर बीमारियों से पीड़ितों व अन्य परिवारों को पहल दी जाएगी, ताकि उनका गुजर-बसर चलता रहे। 10 लाख में से 7 लाख लाभार्थी परिवारों के कार्ड बनाए जा रहे हैं और ई-श्रम पोर्टल के 3 लाख मजदूरों के कार्ड बनेंगे। इस तरह कुल 10 लाख कार्ड बनेंगे। मेरी रसोई योजना’ से 32 लाख परिवारों को मिला फायदा सीएम ने कहा कि यह वह कार्ड है, जिसमें 5 किलो गेहूं प्रति व्यक्ति हर महीने मिलता है। जो ‘मेरी रसोई योजना’ है, वह अलग से चलती रहेगी। 40 लाख परिवारों में से 32 लाख परिवारों को ‘मेरी रसोई योजना’ से जोड़ा जा चुका है। बाकी 8 लाख परिवार भी इस महीने के अंत तक पूरे हो जाएंगे। 37 लाख महिलाओं के खातों में 1 अगस्त को पहुंचेंगे पैसे सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि 1 जुलाई को 32 लाख महिलाओं को सम्मान राशि मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं ने बाद में रजिस्ट्रेशन करवाया है, उन 37 लाख महिलाओं को आने वाली 1 अगस्त को उनकी सम्मान राशि मिलने जा रही है। 3 से 10 अगस्त तक पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र होगा सीएम ने बताया कि कैबिनेट में फैसला हुआ है कि 3 अगस्त से लेकर 10 अगस्त तक पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र होगा, जिसमें लोक हित से जुड़े फैसले लिए जाएंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles