spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

महेंद्रगढ़ में वन महोत्सव, पर्यावरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता:शील शिवाच रही प्रथम, समीक्षा और मुदित सिंह रहे दूसरे स्थान पर




महेंद्रगढ़ में वन महोत्सव के उपलक्ष्य में वन विभाग द्वारा पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय पर्यावरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ के वन राजिक अधिकारी विक्रम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 9वीं से 12वीं) के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। वन विभाग प्रतिवर्ष वन महोत्सव के अवसर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन करता है। मुख्य अतिथि वन राजिक अधिकारी (रेंज फोरेस्ट अफसर) विक्रम सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी से प्रधानमंत्री की ‘एक पेड़ मां के नाम’ मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया। प्रत्येक व्यक्ति को लगाना चाहिए एक पेड़ : विक्रम सिंह वन राजिक अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को हर वर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अधिक पेड़ लगाने से पर्यावरण संतुलित रहेगा, वर्षा में वृद्धि होगी, भूजल स्तर सुधरेगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और उपस्थित सभी लोगों से अपने जन्मदिन, माता-पिता के जन्मदिन तथा अन्य विशेष अवसरों पर पौधारोपण करने का संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने जोर दिया कि यदि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो यह पर्यावरण संरक्षण में एक बड़ा योगदान होगा। कार्यक्रम के व्यवस्थापक राजेश शर्मा (झाड़ली) ने बताया कि जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महेंद्रगढ़ के चार विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता के विजेता प्रतियोगिता में आरपीएस स्कूल की शील शिवाच (कक्षा 12वीं) प्रथम स्थान पर रहीं। समीक्षा (कक्षा 11वीं) और मुदित सिंह (कक्षा 12वीं) ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि काशवी यादव (कक्षा 12वीं) तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विद्यार्थियों ने पर्यावरण से जुड़े विषयों पर अपने ज्ञान का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग दिया और प्रतिभागियों की सराहना की। भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभ कामनाएं दीं। यह अधिकारी रहे मौजूद इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य जयपाल सिंह, महेश शर्मा, राजेश शर्मा झाड़ली, डॉ. पूजा शर्मा, रेखा सैनी, देशराज शर्मा, जिला समन्वयक, हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड, नरेंद्र कोटिया, नरेंद्र भगड़ाना, राजेश, आचार्य ललित कुमार, हंसराज शर्मा, वीरेंद्र, अरूण कुमार, जितेश, सुरेंद्र सहित वन विभाग एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए विद्यार्थी



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles