spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में मनचले की करतूत:बीकानेर स्वीट शॉप में 18 साल की लड़की की चोरी-छिपे खींच रहा था फोटो; बच्चों ने हिम्मत दिखा पकड़ी एक्टिवा, FIR दर्ज




लुधियाना शहर में लड़की की चोरी-छिपे तस्वीरें खींचने का मामला सामने आया है। बीकानेर स्वीट शॉप में मोमोज खाने गए भाई-बहन को एक 39 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी गंदी हरकतों का शिकार बनाने की कोशिश की। लेकिन 18 वर्षीय युवती और उसके 10 साल के भाई ने हिम्मत दिखाते हुए न सिर्फ उसका विरोध किया, बल्कि भागने की कोशिश कर रहे आरोपी की एक्टिवा भी पकड़ ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अमरपुरा की गली नंबर 1 की रहने वाली शिकायतकर्ता पूनम तुली ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उनकी फील्ड गंज (कूचा नंबर 7) में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान है। 17 जुलाई की शाम करीब 6:40 बजे उनकी 18 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटा बीकानेर स्वीट शॉप पर मोमोज खाने गए थे। अश्लील नजरों से घूर रहा था आरोपी दुकान में पहले से मौजूद आरोपी भी वहां कुछ खा-पी रहा था। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने युवती को अश्लील तरीके से घूरना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने युवती की मर्जी के बिना अपने मोबाइल से उसकी तस्वीरें खींचनी शुरू कर दीं। जब बच्चों ने उसे ऐसा करते देखा तो उन्होंने तुरंत विरोध किया। बच्चों ने सूझबूझ और बहादुरी का परिचय देते हुए आरोपी की एक्टिवा पकड़ ली और मौके पर हंगामा हो गया। पुलिस ने धारा 74 BNS के तहत दर्ज की FIR मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी ASI मलकीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां पूनम तुली के बयानों के आधार पर मोहल्ला कामरान रोड के रहने वाले 39 वर्षीय आरोपी प्रीत सिंह के खिलाफ BNS की धारा 74 के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles