spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Amritsar Placement Camp 2026 | Jobs For 10th & Graduate Students


अमृतसर में 22 जुलाई को लगेगा विशेष प्लेसमेंट कैंप।

अमृतसर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए 22 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, अमृतसर की ओर से लगाए जा रहे इस कैंप में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी।

.

अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास)-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, अमृतसर डॉ. रुपिंदर पाल सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

प्लेसमेंट कैंप सुबह 10 बजे लगेगा

उप निदेशक परशोत्तम सिंह के अनुसार, प्लेसमेंट कैंप सुबह 10 बजे जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, डीसी कार्यालय परिसर, भूतल, सुविधा केंद्र के निकट, कचहरी चौक, अमृतसर में आयोजित किया जाएगा। कैंप में एचडीएफसी बैंक और सेवा केंद्र, बाबा बकाला की ओर से इंश्योरेंस एंड सेविंग्स एडवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर पहुंचें

10वीं, 12वीं और स्नातक पास युवक-युवतियां इस प्लेसमेंट कैंप में भाग ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों और अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर पहुंचें।

हेल्पलाइन नंबर पर किया जा सकता है संपर्क

जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो ने अधिक से अधिक युवाओं से इस रोजगार कैंप का लाभ उठाने की अपील की है। कैंप से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9915789068 पर संपर्क किया जा सकता है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles