spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अधिकतम तापमान 5.40 गिरा, दिन-रात के पारे में 1.8 डिग्री का अंतर




शहर में सोमवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही रही, जिसने उमस भरी गर्मी से शहरवासियों को बड़ी राहत दी। दोपहर को हुई बूंदाबांदी ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। तापमान की बात करें तो दिन और रात के पारे में महज 1.8 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया। इससे रात को गर्मी रही और दिन में भी बहुत ज्यादा धूप नहीं निकली। सोमवार को अधिकतम तापमान में 5.4 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई और 29.4 डिग्री रहा। जो सामान्य से 4.0 डिग्री ज्यादा है। जबकि न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री गिरावट हुई और 27.6 डिग्री रहा। जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 80 प्रतिशत रही नमी शाम होते-होते 86 प्रतिशत तक पहुंच गई है। मौसम विभाग ने आज और कल भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इधर, डेंगू-मलेरिया के 4-4 नए केस लुधियाना|एक जुलाई से मानसून सक्रिय हो चुका है। चार दिनों में 4 डेंगू और 4 मलेरिया के नए केस सामने आए हैं। इस साल मलेरिया के केस प्रेम नगर, ताजपुर रोड, रेलवे कॉलोनी ढंडारी, शिवपुरी, राजीव गांधी कॉलोनी, फोकल पॉइंट, मुंडियां समेत अलग-अलग इलाकों से आ रहे हैं। जबकि डेंगू के केस न्यू बंसत विहार काकोवाल रोड लुधियाना, न्यू संत नगर, न्यू चंदरनगर, अरबन इस्टेट चंडीगढ़ रोड, भठ्ठियां, साहनेवाल खुर्द और ग्रीन ऐवेन्यू रायकोट से आए है। अब तक सामान्य से 4% कम बारिश पिछले 24 घंटों में जिले में तीन एमएम बारिश हुई है। 1 जुलाई से 20 जुलाई तक 110 एमएम बारिश हुई है। जो सामान्य से मात्र 2 प्रतिशत ज्यादा है। अगर सीजन की बात करें तो एक जून से लेकर 20 जुलाई तक सामान्यता 167.1 एमएम बारिश होती थी। लेकिन अब तक मात्र 160.8 एमएम हुई है। जो सामान्य से 4 प्रतिशत कम है। शिविंदर, मौसम वैज्ञानिक 23 को हल्की बारिश के आसार: मानसून ट्रफ़ अब श्री गंगानगर, रोहतक और वाराणसी से होकर बंगाल की खाड़ी तक फैली है। साथ ही पंजाब के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से मौसमी हलचल तेज हो गई है। 23 जुलाई को हल्की बारिश हो सकती है। चीमा चौक के पास की तस्वीर।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles