![]()
यमुनानगर के सढौरा क्षेत्र में दो नाबालिग बहनों के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि देर रात दो युवक दीवार फांदकर घर में घुस गए और कमरे में सो रही दोनों बहनों को अपना निशाना बनाया। आरोप है कि बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया, जबकि 15 वर्षीय छोटी बहन से छेड़छाड़ की गई। बहनों के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य जाग गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फोन पर मां को दी थी धमकी महिला पुलिस थाना को दी शिकायत में 18 वर्षीय युवती ने बताया कि वह पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी है। गांव खाजूड़ा निवासी जुल्फान और सुल्तान उसके भाई के दोस्त थे, जिस कारण उन दोनों का उनके घर पर पहले से आना-जाना था। इसी दौरान उसकी छोटी बहन की आरोपियों के साथ बातचीत होने लगी थी। बाद में उनका भाई विदेश चला गया। पीड़िता का आरोप है कि 18 जुलाई को जुल्फान ने अपनी मां के मोबाइल से उसकी मां को फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी और कहा था कि यदि उनसे बात नहीं की तो रात में घर में घुस आएंगे। डर के कारण परिवार ने उस समय किसी को ये बात नहीं बताई। दीवार फांदकर कमरे में घुसने का आरोप शिकायत के अनुसार, 18 और 19 जुलाई की दरम्यानी रात करीब एक बजे वह और उसकी 15 वर्षीय छोटी बहन कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान दोनों आरोपी घर की दीवार फांदकर कमरे में घुस आए। आरोप है कि जुल्फान ने बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, जबकि सुल्तान ने छोटी बहन के साथ हाथापाई कर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कीं। दोनों बहनों के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य जाग गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने कहा कि आरोपी पहले भी उनके घर में घुसकर गलत काम करने की कोशिश कर चुके हैं और लगातार परेशान कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना यमुनानगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
Source link
यमुनानगर में नाबालिग बहनों से रेप का प्रयास:रात को दीवार फांदकर अंदर घुसे 2 आरोपी; फोन पर धमकी देने का आरोप







