spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नगर परिषद चेयरपर्सन के पति पर टैक्स चोरी के आरोप:बहादुरगढ़ में इनेलो नेता बोले-नियम तोड़ कराई जमीन की रजिस्ट्री, BJP पार्षद बना गवाह




बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन एवं भाजपा नेत्री सरोज राठी के पति रमेश राठी पर विकास शुल्क और प्रॉपर्टी टैक्स चोरी के गंभीर आरोप लगे हैं। पैक्स के डायरेक्टर एवं इनेलो नेता कपूर राठी ने पूरे मामले की शिकायत हरियाणा सरकार और संबंधित विभागों को भेजकर निष्पक्ष जांच तथा कानूनी कार्रवाई की मांग करने की घोषणा की है। कपूर राठी ने आरोप लगाया कि रमेश राठी ने अपने बेटे के नाम ब्लड डीड के माध्यम से किला नंबर 30//8/2 और 30//19 की जमीन की रजिस्ट्री कराते समय नियमों का उल्लंघन किया। उनका कहना है कि वर्ष 2014 में हरियाणा सरकार इन किला नंबरों को नेताजी नगर पार्ट-2 की स्वीकृत कॉलोनी में शामिल कर चुकी है। इसके बावजूद रजिस्ट्री के समय इस जमीन को नगर परिषद सीमा से बाहर की भूमि दर्शाया गया। आरोप- औपचारिकताओं के बिना की रजिस्ट्री कपूर राठी के अनुसार, नगर परिषद क्षेत्र और स्वीकृत कॉलोनी में आने वाली जमीन की रजिस्ट्री के लिए नगर परिषद की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) और प्रॉपर्टी आईडी अनिवार्य होती है। उनका आरोप है कि इन दोनों औपचारिकताओं के बिना ही रजिस्ट्री कर दी गई, जबकि आम लोगों की रजिस्ट्री ऐसे दस्तावेजों के बिना नहीं होती। गवाह के रूप में पार्षद ने किए साइन उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित रजिस्ट्री में एक भाजपा पार्षद ने गवाह के रूप में हस्ताक्षर किए हैं। ऐसे में चेयरपर्सन के पति और गवाह बने भाजपा पार्षद की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। कपूर राठी ने कहा कि पूरे मामले की शिकायत हरियाणा सरकार और संबंधित विभागों को भेजी जाएगी, ताकि आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। फिलहाल इन आरोपों पर नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी, उनके पति रमेश राठी या संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में अब निगाहें इस बात पर हैं कि चेयरपर्सन व प्रशासन कि इस मामले में क्या प्रतिक्रिया आती है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles