spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

BRICS Health Summit Chandigarh 2026


चंडीगढ़ BRICS हेल्थ समिट की मेजबानी करेगा।

चंडीगढ़ 22 से 24 जुलाई तक BRICS 2026 हेल्थ मीटिंग्स की मेजबानी करने जा रहा है। इस हाई-लेवल बैठक में BRICS सदस्य देशों के स्वास्थ्य मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और शीर्ष चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल होंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य प्राथमिकताओं को

.

इस अवसर पर BRICS की ओर से 59 सेकेंड का एक वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें चंडीगढ़ की खूबसूरती और प्रमुख विशेषताओं को दिखाया गया है।

बिक्स की तरफ से जारी की गई जानकारी।

बिक्स की तरफ से जारी की गई जानकारी।

अब तीन प्वाइंटों में जाने मीटिंग में क्या रहेगा

  • 5 बड़े मुद्दों पर फोकस: बैठक में ट्रेडिशनल (पारंपरिक) मेडिसिन, डिजिटल हेल्थ, मेंटल हेल्थ (मानसिक स्वास्थ्य), हेल्दी लाइफस्टाइल और पब्लिक हेल्थ जैसे अहम मुद्दों पर गंभीर चर्चा होगी।
  • इंटीग्रेटिव मेडिसिन को बढ़ावा: आधुनिक इलाज के साथ-साथ पारंपरिक और वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों को एक साथ मिलाकर काम करने की रणनीति तैयार की जाएगी।
  • भविष्य की महामारियों से निपटने का प्लान: ब्रिक्स देश मिलकर एक ऐसा टिकाऊ और इनोवेटिव हेल्थ सिस्टम बनाने पर काम कर रहे हैं, जो भविष्य में किसी भी स्वास्थ्य संकट या महामारी का मजबूती से सामना कर सके।

क्यों अहम है यह बैठक

यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इसके माध्यम से BRICS देश डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं, मेडिकल रिसर्च और महामारी से निपटने की तैयारियों में आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।

PGIMER जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों की मौजूदगी के कारण चंडीगढ़ को इस अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य चर्चा का अहम केंद्र माना जा रहा है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल माध्यम से आम लोगों तक अधिक तेज और आसान तरीके से पहुंचाने की दिशा में नए अवसर खुल सकते हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles