spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नीरज फरीदपुरिया गैंग का 50 हजार इनामी सदस्य काबू:पलवल में 2 पिस्टल और 130 कारतूस बरामद; 16 केस पहले से दर्ज




पलवल जिले में एसटीएफ टीम ने नीरज फरीदपुरिया गैंग के 50 हजार रुपए के इनामी सदस्य सहित 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। एसटीएफ दोनों आरोपियों से रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अलीगढ़ जिले के बजौता निवासी सोनू उर्फ प्रमोद और मिल्कगनी गांव निवासी ललित उर्फ ललती के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने और अन्य गंभीर धाराओं में 16-16 मुकदमे दर्ज हैं। अवैध पिस्टल समेत 130 कारतूस बरामद एसटीएफ यूनिट प्रभारी अनिल छिल्लर ने बताया कि सोनू उर्फ प्रमोद को होडल से पकड़ा गया। कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने के बाद उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल (ग्लॉक), 42 राउंड, एक अवैध रिवाल्वर, 54 राउंड, और .315 बोर, 12 बोर और .32 बोर के कुल 130 राउंड बरामद किए गए। सोनू नीरज फरीदपुर गैंग का सदस्य है और गैंग की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए हथियार सप्लाई का काम भी करता है। यूपी पुलिस ने घोषित किया 50 हजार का इनाम सोनू के खिलाफ हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, फिरौती और धमकी देने सहित कुल 16 गंभीर मामले दर्ज हैं। वह बुलंदशहर (यूपी) के काकोड थाने में दर्ज एक हत्या के मुकदमे में फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर बुलंदशहर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। वहीं, पलवल जिले के चांदहट थाना क्षेत्र के मिल्कगनी गांव निवासी ललित उर्फ ललती को पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है। ललित भी हथियार सप्लायर है और एक अपराधी किस्म का व्यक्ति है। उसके खिलाफ पलवल और फरीदाबाद जिलों में हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने और धमकी देने सहित आर्म्स एक्ट के तहत 16 मुकदमे दर्ज हैं। मामले की जांच कर रही पुलिस एसटीएफ इंचार्ज अनिल छिल्लर ने बताया कि आरोपियों से की निशानदेही पर भारी मात्रा में असला बरामद किया है। पूछताछ की जा रही है कि आरोपी इस अवैध असले को कहां से लेकर आए और कहां सप्लाई करना था। पूलिस का कहना है कि आरोपियों से अवैध असला सप्लाई मामले में और बड़े सुराग मिल सकते है, जिसके लिए गहणता से पूछताछ जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles