spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अमृतसर में थार में सीटबेल्ट बंधी व्यक्ति की लाश मिली:ड्राइविंग सीट पर थी, मोबाइल-शराब की बोतल भी बरामद; पुलिस शव समेत गाड़ी ले गई




अमृतसर में सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी काले रंग की थार गाड़ी से एक व्यक्ति की लाश बरामद होने से सनसनी फैल गई। यह गाड़ी बीती रात से ही यहां खड़ी थी। जब लोगों को गाड़ी संदिग्ध लगी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गाड़ी की छानबीन की तो उसमें ड्राइविंग सीट पर व्यक्ति का शव मिला। इसके बाद पुलिस शव समेत गाड़ी को अस्पताल ले गई। पुलिस के अनुसार, गाड़ी से शराब की खुली बोतल और एक मोबाइल फोन मिला है। मोबाइल बंद था। मृतक की पहचान अमृतसर के हलका राजासांसी में गांव झंजोटी के रहने वाले 35 वर्षीय प्रभबीर सिंह के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम भूपिंदर सिंह है। हालांकि, मृतक का परिवार कोई कार्रवाई न करवाने की कहकर सामने नहीं आ रहा है। पुलिस को कंट्रोल रूम में मिली थी सूचना पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11 बजे कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी कि अमृतसर के नारायणगढ़ इलाके में सड़क के किनारे एक संदिग्ध थार खड़ी है। जानकारी मिलने पर टीम मौके पर पहुंची तो वहां पहले से भीड़ जमा थी। लोग थार गाड़ी (PB02FC-4300) को घेरकर खड़े थे। गाड़ी के शीशे बंद थे और उसकी ड्राइविंग सीट पर सीटबेल्ट लगाए एक व्यक्ति बैठा था। हालांकि, गाड़ी अनलॉक ही थी। लोगों के मुताबिक, वह व्यक्ति मर चुका था। पुलिस ने फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुलाई। गाड़ी से शराब की बोतल और मोबाइल मिला फोरेंसिक एक्सपर्ट ने मौके और गाड़ी अंदर से सबूत जुटाए। गाड़ी के अंदर से एक मोबाइल फोन मिला, जो बंद था। उसे जब्त कर लिया गया। इसके अलावा, शराब की एक बोतल मिली। बोतल की सील टूटी हुई थी। उसे भी सबूत के तौर पर जब्त किया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को थार की ड्राइविंग सीट से हटाकर ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठा दिया। इसके बाद मौके से भीड़ हटाई गई और उसकी थार गाड़ी को चलाकर पुलिस लाश समेत अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टर ने भी व्यक्ति को मृत बताया। इसके बाद उसके शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया। गाड़ी के नंबर से हुई व्यक्ति की पहचान पुलिस ने गाड़ी से बरामद चीजों की जांच शुरू की। इसके साथ ही गाड़ी के नंबर से उसके मालिक का पता लगाया। इससे व्यक्ति की पहचान हुई और उसके परिजन को घटना के बारे में सूचित किया गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई। हालांकि, मृतक के परिजन ने मामले में कोई भी जांच करवाने से इनकार किया है। वह केवल पोस्टमॉर्टम के बाद शव ले जाना चाहते हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। SHO बोले- AC चलाकर सोने से व्यक्ति की जान गई हालांकि, छेहर्टा थाने के SHO बलविंदर सिंह का कहना है कि व्यक्ति की मौत गाड़ी में एयर कंडीशनर (AC) चलाकर सोने से हुई है। अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति ने ज्यादा शराब पी रखी थी। वह गाड़ी ड्राइव नहीं कर सका, इसलिए गाड़ी साइड में लगाकर सो गया होगा। इसके बाद AC में उसका दम घुट गया होगा। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… कोठी में युवती की लाश, बाहर पुलिस चाय पी रही थी, भाई बोला- हमें चेहरा तक नहीं दिखाया ‘कोठी के अंदर बहन की लाश पड़ी थी, बाहर पुलिसकर्मी चाय पी रहे थे। मैं सिर्फ एक बार उसका चेहरा देखना चाहता था, लेकिन मुझे मिलने तक नहीं दिया गया।’ ये कहना है चंडीगढ़ में रिटायर्ड IPS अधिकारी की कोठी में मृत मिली युवती पप्पी के भाई राहुल का। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles